ख्याला के रघुवीर नगर इलाके में सोमवार सुबह एक जींस कारोबारी की पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी गई। बच्चों का गला घोंटा गया है, वहीं महिला के गले पर नुकीली चीज से वार किया गया है। महिला के पति ने अपने मकान मालिक पर हत्या करने का शक जताया है। फिलहाल पुलिस मकान मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मूलत: कासगंज म्याऊं गांव निवासी शबनम (27) पति जफर और पांच बच्चे इमरान (8), खुशी (6), अनम (3), अरशी (2) अयान (11 माह) के साथ रघुवीर नगर में रहती थीं।
विज्ञापन
बिस्तर पर पड़ी थी लहूलुहान पत्नी, नीचे पड़ी थी दो बच्चों की लाश
2 of 8
मूलत: कासगंज के त्रिलोकपुर गांव निवासी जफर रघुवीर नगर से जींस के कपड़े लेकर जयपुर में रविवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में बेचता है। गत रविवार को जफर जयपुर गया था। सोमवार तड़के छह बजे जफर अपने दोस्त के साथ घर पहुंचा। उसने घर के दरवाजे पर बाहर से कुंडी लगी हुई देखी और कमरे से तेज आवाज में टीवी चलने की आवाज सुनी। दरवाजा खोलते ही वह सन्न रह गया। बिस्तर पर उसकी पत्नी लहूलुहान अवस्था में पड़ी थी। उसके गले में किसी नुकीले हथियार से वार किया गया था।
विज्ञापन
बिस्तर पर पड़ी थी लहूलुहान पत्नी, नीचे पड़ी थी दो बच्चों की लाश
3 of 8
बिस्तर के पास ही जमीन पर उसके बेटे इमरान और खुशी की लाश पड़ी थी। इमरान का गला घोंटा गया था, वहीं खुशी के गर्दन को रुमाल से दबाया गया था। उसके तीन अन्य बच्चे डबल बेड पर सो रहे थे। जफर ने तुरंत विष्णु गार्डन में रहने वाले अपने ससुराल वालों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। तिहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी। जांच के दौरान पता चला कि घर से सिर्फ शबनम के एक पैर की पायल गायब है।
बिस्तर पर पड़ी थी लहूलुहान पत्नी, नीचे पड़ी थी दो बच्चों की लाश
4 of 8
ख्याला थाना पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। जफर ने अपने मकान मालिक फहीम पर हत्या करने का शक जताया है। पुलिस ने शक के आधार पर मकान मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। नौ साल पहले शबनम की शादी जफर से हुई थी। शादी से एक दो साल पहले ही शबनम का परिवार गांव से दिल्ली आया था। उसके पिता रिफाज हुसैन पहले शबनम के मकान के पड़ोस में किराये पर रहते थे। फिलहाल वह विष्णु गार्डन में रहते हैं। वहीं छह माह से शबनम परिवार के साथ इस मकान में रह रही थीं। जफर ने मकान मालिक को एक साल का अग्रिम किराया दे चुका है।
विज्ञापन
बिस्तर पर पड़ी थी लहूलुहान पत्नी, नीचे पड़ी थी दो बच्चों की लाश
5 of 8
अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि हालांकि महिला का कपड़े सही सलामत मिले हैं। लेकिन परिवार वालों ने बताया है कि रात में शबनम खाना खाने के लिए अपने पिता के घर गई थी। उस समय उसने जो सलवार पहना रखी थी वह सुबह बदली हुई थी। आशंका है कि हत्यारों ने महिला के साथ रेप करने के बाद उसकी हत्या की है। शबनम के पति ने अपने मकान मालिक फहीम पर हत्या करने का शक जताया है।
विज्ञापन
बिस्तर पर पड़ी थी लहूलुहान पत्नी, नीचे पड़ी थी दो बच्चों की लाश
6 of 8
उसने बताया कि मकान मालिक उसकी गैर मौजूदगी में उसके घर आ जाता था और शबनम से बात करने की कोशिश करता था। शबनम ने उसे बताया था कि मकान मालिक शबनम से कहता है कि वह उससे बेहद प्यार करता है। वह जफर को छोड़कर उसके पास आ जाए। उसे सब कुछ मुहैया करवाएगा। जफर ने शबनम से कहा था कि कुछ दिन बाद वह यह मकान खाली कर देगा। शबनम की मां ने भी जफर की इस बात की पुष्टि की है। रिफाज ने अपने दामाद पर किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
बिस्तर पर पड़ी थी लहूलुहान पत्नी, नीचे पड़ी थी दो बच्चों की लाश
7 of 8
पुलिस के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया है, इससे साफ तौर पर किसी परिचित के वारदात में शामिल होने की बात सामने आ रही है। यहां तक कि स्थानीय लोगों का कहना है कि जफर की बच्ची ने चाचू के घर आने की बात कही है। वहीं किसी परिचित के आने के बाद ही शबनम से उसके लिए दरवाजा खोला है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए ही जफर के दो बड़े बच्चों की हत्या की है। पुलिस सभी पहलुओं को लेकर जांच में जुटी है।
बिस्तर पर पड़ी थी लहूलुहान पत्नी, नीचे पड़ी थी दो बच्चों की लाश
8 of 8
जफर का परिवार जिस मकान में रहता था, उसके सामने वाले मकान में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। पुलिस ने उस कैमरे के फुटेज को कब्जे में कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस मान रही है कि कैमरे की फुटेज इस मामले की जांच प्रक्रिया में मददगार साबित हो सकती है। हालांकि कमरे का फेस जफर की मकान की तरफ नहीं बल्कि उससे सटे पार्क की तरफ है।