दिल्ली की एक लड़की का एक फेसबुक पोस्ट बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। लड़की मात्र 19 साल की है। इस पोस्ट में उसने दावा किया है कि पानीपत के पांच सरकारी अधिकारियों और डॉक्टरों ने उसकी मां की हत्या कर दी।
विज्ञापन
बेटी ने डॉक्टरों-अफसरों को बताया मां का कातिल, FB पोस्ट वायरल
2 of 5
लड़की ने अपने पोस्ट में ये भी दावा किया है कि उसके पास उसकी मां की हत्या करने वालों के खिलाफ कैमरा रिकॉर्डिंग्स और चश्मदीद गवाह भी हैं।
विज्ञापन
बेटी ने डॉक्टरों-अफसरों को बताया मां का कातिल, FB पोस्ट वायरल
3 of 5
लड़की ने अपने इस पोस्ट में न तो किसी हत्यारे के नाम का खुलासा किया है और न ही इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई हुई है। इस पोस्ट को अब तक 1 लाख 5 हजार लोग लाइक कर चुके हैं और 1,89,012 बार शेयर किया जा चुका है।
बेटी ने डॉक्टरों-अफसरों को बताया मां का कातिल, FB पोस्ट वायरल
4 of 5
वायर हुए इस फेसबुक पोस्ट के अनुसार लड़की का नाम इशिता अरोड़ा है और वो अशोका यूनिवर्सिटी में पढ़ती है। वो सलाम बालक ट्रस्ट से भी जुड़ी रही है। इशिता चाहती है कि उसकी पोस्ट बड़े अधिकारियों तक पहुंचे और उसे इंसाफ मिले। 19 सितंबर को किए गए एफबी पोस्ट में उसने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'मेरी मां डॉ. सुनीता अरोड़ा की हत्या कर दी गई। मेरी मां 30 साल से ज्यादा वक्त से पानीपत के समलखा में डॉक्टर के रूप में काम कर रही थीं। कल यहां के पांच सरकारी अफसरों और डॉक्टरों ने उनकी हत्या कर दी।'
बेटी ने डॉक्टरों-अफसरों को बताया मां का कातिल, FB पोस्ट वायरल
5 of 5
'मेरे पास मेरी मां को शारीरिक रूप से प्रताड़ित किए जाने के सबूत के अलावा हत्यारों के खिलाफ चश्मदीद गवाह और कैमरा रिकॉर्डिंग्स भी हैं। अभी तक कोई सरकारी अफसर हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर रहा। मैं हर उस शख्स के लिए अहसानमंद रहूंगी जो मेरे इस मैसेज को भारत सरकार के सबसे बड़े अफसरों तक पहुंचाने और हत्यारों को पकड़वाने में मदद करेंगे। प्लीज, इस पोस्ट को अपने वॉल पर शेयर कीजिए और आगे भी इस मैसेज को फैलाएं। हमें न्याय चाहिए।'