अमूमन मंत्रियों, नेताओं और अधिकारियों के बच्चे उच्च स्तरीय और नामी स्कूलों में पढ़ते हैं। लेकिन दिल्ली के मटियाला से आम आदमी पार्टी के विधायक गुलाब सिंह के बेटे युगल एक सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं।
विज्ञापन
विधायक ने प्राइवेट से हटा सरकारी स्कूल में कराया बेटे का एडमिशन
2 of 7
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सरकारी स्कूलों के स्तर और शिक्षा प्रणाली में सुधार के मद्देनजर हाल ही में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। इसके मुताबिक मंत्री और सरकारी कर्मचारियों को अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाना होगा। लेकिन दिल्ली में ये पहले ही हो चुका था।
विज्ञापन
विधायक ने प्राइवेट से हटा सरकारी स्कूल में कराया बेटे का एडमिशन
3 of 7
जहां पूरा देश कोर्ट के इस फैसले पर प्रतिक्रिया दे रहा है और बहस कर रहा है, वहीं दूसरी ओर गुलाब सिंह की पहल से दूर-दराज के गांव में स्थित सरकारी स्कूलों के स्तर में सुधार के लिए सराहनीय है।
विधायक ने प्राइवेट से हटा सरकारी स्कूल में कराया बेटे का एडमिशन
4 of 7
गुलाब सिंह ने युगल का नाम निजी स्कूल से कटवाकर सरकारी स्कूल में अपने बेटे का दाखिला कराया है। आप विधायक गुलाब सिंह के दो बेटे हैं। उनका एक बेटा किसी निजी स्कूल में पढ़ाई करता है।
विज्ञापन
विधायक ने प्राइवेट से हटा सरकारी स्कूल में कराया बेटे का एडमिशन
5 of 7
जबकि छोटा बेटा युगल घुम्मनहेड़ा गांव के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ता है। गुलाब ने वृज किशोर पब्लिक स्कूल से उसका नाम कटवाकर सरकारी स्कूल में दाखिला करवाया था। युगल सातवीं कक्षा में पढ़ता है।
विज्ञापन
विधायक ने प्राइवेट से हटा सरकारी स्कूल में कराया बेटे का एडमिशन
6 of 7
गुलाब सिंह की इस पहल से गांव के लोग काफी खुश हैं। खुद आप विधायक का मानना है कि नेता लोग बातें तो करते हैं लेकिन उनका अनुसरण वे खुद ही नहीं करते।
विधायक ने प्राइवेट से हटा सरकारी स्कूल में कराया बेटे का एडमिशन
7 of 7
विधायक का बेटा युगल भी इस स्कूल में काफी खुश है। वह कहता है कि यहां खेलने की सभी व्यवस्थाएं हैं। उसका सपना एक हॉकी खिलाड़ी बनना है। वहीं स्कूल प्रशासन भी विधायक के फैसले को सराहनीय पहल करार दे रहा है।