फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में जीत के साथ पीएम मोदी ने बनाया एक ऐसा रिकॉर्ड जिसे जान चौंक जाएंगे पुराने नेता

Fri, 07 Apr 2017 05:04 PM IST
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
यूपी में 300 से ज्यादा सीटें जीत कर बीजेपी ने जहां एक नया रिकॉर्ड बनाया है वहीं, पीएम मोदी ने एक ऐसे क्षेत्र में अपनी दखल दिखाई है जो पुरानी लीक पर चलने वाले नेताओं के लिए सीख है।
विज्ञापन

2 of 12
लोकसभा चुनावों के बाद एकबार फिर वन मैन शो यानी नरेंद्र मोदी दुनिया भर में सर्च ईंजन में सबसे आगे हैं। उत्तर प्रदेश में 14 साल के बाद भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत के चलते ही सर्च ईंजन में दुनियाभर में 50 करोड़ से अधिक यूजर ने मोदी और विधानसभा चुनाव 2017 को सर्च किया है।
विज्ञापन

3 of 12
जनता से मिलने पहुंचे अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
खास बात यह है कि फेसबुक और ट्विटर पर दिनभर मोदी, यूपी चुनाव परिणाम व जीत टॉप में रही। वहीं, प्रधानमंत्री के मतदाताओं को शुक्रिया के ट्वीट भी लगातार टॉप ट्रेंड में शुमार हो चुका है।

4 of 12
सोशल मीडिया में फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सऐप से लेकर इंटरनेट पर शनिवार सुबह से मोदी छाए रहे। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने बधाई से अधिक अखिलेश, राहुल, केजरीवाल की खूब खिंचाई की।
विज्ञापन

5 of 12
गूगल इंडिया में मणिपुर और गोवा की जीत शनिवार शाम को ट्रेंड में रही। फेसबुक पर यूजर्स ने यूपी चुनाव में बीजेपी को मिली जीत के बाद लिखा है कि हार-जीत तो एक स्वाभाविक प्रक्रिया है लोकतंत्र में!
विज्ञापन

6 of 12
नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
कौन कहता है कि भारत में जातिवाद खत्म हो गया है, बीजेपी के जीतने से कौन-कौन सी जातियां खुश हैं इसका भी सर्वेक्षण होना चाहिए! वहीं, हाथ ने लगा दिया साइकिल में ब्रेक?
विज्ञापन

7 of 12
बुआ रोए भतीजा रोए, रोए केजरीवाल, चौराहे पर पाकेट फाड़कर राहुल करे बवाल जोगीरा सारारारा कमेंट फेसबुक पर सबसे अधिक शेयर किया जा रहा है। इसके अलावा बुरा न मानो : मोदी जी आपका तरीका ठीक नहीं है।

8 of 12
जीतने की बात हुई थी, रौंदने की नहीं (मायावती व अखिलेश), लहर की कोई लंबाई-गहराई नहीं होती, खुली जंग में निडर योद्धा की कभी हार नहीं होती भी शामिल है। वहीं अमर सिंह के नाम से नो कंफ्यूजन, नो क्लेस, टूट गई साइकिल, हार गए अखिलेश का बयान भी बहुत पसंद किया गया। 

9 of 12
फेसबुक पर बन गया रामलला का मंदिर: यूपी चुनाव में अयोध्या में राम मंदिर बनने का मुद्दा उठा था तो जीत के बाद अब यूजर्स ने फेसबुक पर रामलला का मंदिर भी बना दिया है। इसका डिजाइन भी कुछ लोगों ने पोस्ट किया है। यूजर्स लिखते हैं कि रामलला की ही असली जीत है, इसलिए इस मंदिर के निर्माण में देरी नहीं होनी चाहिए। 

10 of 12
- फोटो : अमर उजाला
जेएनयू के वामपंथियों पर जमकर कटाक्ष: मोदी विरोधी जेएनयू के वामपंथियों पर सबसे अधिक कमेंट किए जा रहे हैं। इसमें भारत तेरे टुकड़े होंगे, जेएनयू में छाया मातम, कोई अब टीवी भी नहीं देख रहा है सबसे अधिक शेयर व लाइक किया जा रहा है। 

11 of 12
हार-जीत पर फनी चुटकुले
यूपी : 
- यूपी-विधानसभा के जनादेश ने कहा है, पंजा मजा न देगा, हाथी मजा न देगी। तेरे बगैर बीजेपी, यूपी मजा न देगा।
- कमल खिला और थानेदार परेशान हो गए। बुरा न मानो ,,मोदी है......होली है, मोदी खेलें फगुआ, आ झाल बजाएं बबुआ, बोल जोगीरा सा रा रा रा। 
- राहुल जी का जितना धन्यवाद किया जाए उतना कम है,  पूर्णिमा का चांद, रंगों की डोली, चांद से उसकी, चांदनी बोली, खुशियों से भरे, आपकी झोली,  मुबारक हो आपको, दो दिन पहले रंग-बिरंगी होली!
- जिन लोगों ने लैपटॉप लेकर भी हमें वोट नहीं दिया, विद्या माई उनके लैपटॉप में वायरस डाल दे। 
- यूपी की पिच पर मोदी का तिहरा शतक सपा-कांग्रेस इलेवन और बसपा इलेवन की करारी हार 
विज्ञापन

12 of 12
लता मंगेशकर ने पीएम और शाह को दी बधाई : नमस्कार ,आदरणीय नरेंद्र मोदी जी व अमित शाह जी और बीजेपी की सभी कर्मचारियों को इस शानदार जीत की बहुत बधाई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें