फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी के इस युवा मंत्री ने किया था आचारसंहिता का उल्लंघन, हेमा के चलते कटा था टिकट

Fri, 07 Apr 2017 05:04 PM IST
amarujala.com- Written By: संजीव श्रीवास्तव
विज्ञापन
1 of 10
श्रीकांत शर्मा
एक हफ्ते की लंबी कयास के बाद भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को आखिर योगी आदित्यनाथ को यूपी का सीएम चुना लिया। इसके बाद से ही यूपी में भाजपा सरकार में मंत्रियों की लिस्ट को लेकर उहापोह की स्थिति बनी रही जिसमें एक युवा चेहरे को कैबिनेट मंत्री के तौर पर चुना गया है। 
विज्ञापन

2 of 10
श्रीकांत शर्मा
यूपी की मथूरा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए श्रीकांत शर्मा को कैबिनेट मंत्री के तौर पर यूपी कैबिनेट में जगह दी गई है।
विज्ञापन

3 of 10
श्रीकांत शर्मा
छात्र जीवन से ही दिल्ली में रहने वाले ‌श्रीकांत शर्मा कितने महत्वपूर्ण नेता हैं ‌इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि कहते हैं कि दिल्ली में अमित शाह के कमरे में जाने का दरवाजा श्रीकांत शर्मा से होकर गुजरता है। यानि बिना श्रीकांत की सह‌मति कोई भी अमित शाह से नहीं मिल सकता।

4 of 10
श्रीकांत शर्मा
मथुरा में जन्मे श्रीकांत शर्मा कॉलेज की पढ़ाई करने के लिए दिल्ली आ गए और दिल्ली विश्वविद्यालय के पीजीडीएवी कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की।
विज्ञापन

5 of 10
श्रीकांत शर्मा
कॉलेज के दिनों में ही वो आरएसएस की छात्र संगठन अखिल भारतीय विधार्थी परिषद (ABVP) में सक्रिय हो गए और तेजी से लोकप्रिय हुए। 
विज्ञापन

6 of 10
श्रीकांत शर्मा
उनकी प्रतिभा को पहचानते हुए बीजेपी ने उन्हें नेशनल कनवीनर के तौर पर नियुक्त किया गया और पार्टी के प्रवक्ता के तौर पर उन्होंने अपनी प्रतिभा को बखूबी साबित किया।
विज्ञापन

7 of 10
श्रीकांत शर्मा
श्रीकांत पिछले कुछ दशकों से स्‍थाई तौर पर दिल्ली में ही बसे हुए हैं। हालांकि उनके मैरिटल स्टेटस को लेकर कोई जानकारी उपलब्‍ध नहीं है। 

8 of 10
श्रीकांत शर्मा
यूवी चुनाव के ठीक पहले श्रीकांत शर्मा पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया था। असल में उन्होंने बिना पूर्व अनुमति के ही चुनावी सभा की थी जिसके बाद चुनाव आयोग ने उन्हें फटकार लगाई थी।

9 of 10
हेमा मालिनी - फोटो : amar ujala
श्रीकांत शर्मा को 2014 के लोकसभा में ही सांसद बनने का मौका मिलते-मिलते रह गए थे। उन्हें पार्टी का टिकट दिया जाने वाला था लेकिन ऐन मौके पर उनकी जगह हेमा मालिनी को टिकट दिया गया। 
विज्ञापन

10 of 10
हेमा मालिनी - फोटो : amar ujala
हेमा मालिनी ने कांग्रेस के प्रदीप माथुर को रिकॉर्ड मतों से पराजित किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें