फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है वो सबसे बड़ी चाल जिसके चलते पीएम मोदी ने मायावती-अखिलेश यादव को यूपी में दे दी मात!

Sun, 07 May 2017 06:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 11
यूपी इलेक्‍शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती को काफी पीछे छोड़ दिया है। जानिए क्या है इसका कारण...
विज्ञापन

2 of 11
यूपी में चुनाव परिणाम आने से पहले ही लगभग सभी एक्जिट पोल में बीजेपी को सपा, बसपा और कांग्रेस की तुलना में काफी पीछे छोड़ दिया। इसका सबसे बड़ा कारण पीएम नरेंद्र मोदी की एक खासियत को माना जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 11
- फोटो : अमर उजाला
असल में परंपरागत चुनाव प्रणाली में किसी भी पार्टी की जमीनी पकड़ और कार्यकर्ताओं की मेहनत को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है लेकिन, पीएम मोदी ने इन परंपरागत साधनों से आगे जाते हुए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर यूपी में सभी पार्टियों को चुनावी खेल में पीछे छोड़ दिया।

4 of 11
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंटरनेट का इस्तेमाल कर लोगों से सीधे जुड़ने और संवाद करने की ऐसी प्रक्रिया को अपानाया जिससे युवा और जागरुक मतदाता इस प्लेटफॉर्म पर सीधे उनसे संवाद करते हुए दिखे।
विज्ञापन

5 of 11
पीएम नरेंद्र मोदी
हालांकि यह पहले से ही स्पष्ट है कि मोदी तकनीकी प्रिय प्रधानमंत्री हैं और किसी भी मौके पर वो इसके इस्तेमाल में देश के अन्य बड़े नेताओं से आगे ही दिखते हैं।
विज्ञापन

6 of 11
- फोटो : अमर उजाला
इसकी एक बानगी ये है कि ट्वीट पर किसी महिला ने प्रधानमंत्री के स्कार्फ की तारीफ तो उन्होंने तुरंत ही उसे ट्वीट कर जवाब दिया और महिला को अपना स्कार्फ गिफ्ट कर दिया। इससे पहले भी मोदी अपनी यात्राओं की सीधी तस्वीरें ट्वीट पर शेयर करते हुए देखे जाते रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 11
- फोटो : amar ujala
ये बात किसी से छिपी नहीं है कि बीजेपी के चुनाव तैयारी में तकनीकी को सबसे ज्यादा अहमियत दी गई थी। बीजेपी ऐसी पहली पोलिटिकल पार्टी है जिसने 2009 में ही एक आईटी सेल की स्‍थापना कर दी थी जो हर चुनाव क्षेत्र पर सीधे निगाह रखती है।

8 of 11
इंटरनेट के डाटा ट्रेंड का एनालिसिस करने वाली कंपनी मॉग आईए (MogIA) ने अपने एक सर्वे में लगभग 17 लाख एक्टिव यूजर्स और 16 लाख लोगों के चैट का विश्लेषण कर अनुमान जताया है कि बीजेपी को यूपी में 220 से 222 सीटों के साथ 35% वोट हासिल हो सकते हैं।

9 of 11
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही साथ इंटरनेट पर अगर इंग्जमेंट की बात की जाए तो इस मामले में भी प्रधानमंत्री मोदी यूपी के सीएम अखिलेश यादव,राहुल गांधी और मायावती से काफी आगे दिखते हैं। 

10 of 11
- फोटो : अमर उजाला
चाहे बात टीवी की हो या यूट्यूब ही इंटरनेट के सभी माध्यमों में 69 फिसदी इंग्जमेंट के साथ मोदी यूपी के तीनों बड़े नेताओं से काफी आगे हैं। जबकि इस मामले में अखिलेश के प्रति इंग्जमेंट 29 प्रतिशत है जबकि राहुल गांधी के प्रति मात्र चार प्रतिशत ही रहा है।
विज्ञापन

11 of 11
- फोटो : अमर उजाला
ये ट्रेंड केवल टीवी या यूट्यब ही नहीं बल्कि, फेसबुक और ट्विटर पर भी हावी है। इसका असर जमीन पर भी दिखाई दिया। जहां भाजपा के प्रदेश कार्यालयों पर लगातार चहलकदमी बनी रहीं वहीं, सपा और बसपा के लखनऊ कार्यालयों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें