जेल में बंद दुष्कर्म के दोषी डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी और उसकी सबसे बड़ी राजदार प्रियंका तनेजा उर्फ हनीप्रीत की तलाश दिल्ली तक पहुंच गई है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
honeypreet
पंचकूूला पुलिस ने मंगलवार सुबह ग्रेटर कैलाश स्थित डेरा सच्चा सौदा के गेस्ट हाउस में हनीप्रीत को पकड़ने के लिए छापेमारी की, लेकिन वह नहीं मिली। बताया जा रहा है कि हनीप्रीत सोमवार को दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में देखी गई थी। उनके वकील का कहना है कि हनीप्रीत कागजातों पर साइन करने उसके कार्यालय आई थी।
विज्ञापन
3 of 5
honeypreet
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी रोमिल बानिया ने बताया कि हरियाणा पुलिस सुबह साढ़े सात बजे चितरंजन पार्क पहुंची थी। हरियाणा पुलिस के पास हनीप्रीत की गिरफ्तारी का वारंट था। हरियाणा पुलिस ने चितरंजन पार्क पुलिस से हनीप्रीत को पकड़ने के लिए छापेमारी करने में सहायता मांगी।
4 of 5
honeypreet
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस के साथ हरियाणा पुलिस ए-9 जीके एंक्लेव स्थित डेरा सच्चा सौदा के गेस्ट हाउस पहुंची। यहां पर केयर टेकर आरके मल्होत्रा रहता था। पुलिस के पहुंचने के समय वह भी मौजूद नहीं था। पुलिस तीन मंजिला इस गेस्ट हाउस के अंदर पहुंची लेकिन वहां हनीप्रीत नहीं मिली।
बताया जा रहा है कि यहां से पुलिस ने कुछ कागजात बरामद किए हैं। पुलिस इन कागजात की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को सजा होने के बाद हनीप्रीत यहां आई थी। दक्षिण-पूर्व जिले के एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि हनीप्रीत सोमवार को लाजपत नगर स्थित वकील के कार्यालय गई थी। इसके बाद हनीप्रीत की गिरफ्तारी की कोशिशें और तेज हो गई है। हनीप्रीत को पकड़ने के लिए जिले की कई पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं।