फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले इस अंदाज में कभी नहीं मिले जेटली और केजरीवाल, क्या हैं इस मुलाकात के मायने

Sat, 20 Jan 2018 10:20 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
kejriwal jaitley - फोटो : सोशल मीड‌िया
राजनीति में दोस्ती और दुश्मनी कभी हमेशा के लिए नहीं रहती। कभी एक-दूसरे को फूटी आंख ना सुहाने वाले भी ऐसे दोस्त बन जाते हैं जैसे ‌खीर में चीनी। जब आप किसी संवैधानिक पद होते हैं तो कभी मजबूरी में कभी इरादतन गिले-शिकवे भूलकर आपको अपने प्रतिद्वंद्वी से मुलाकात करनी पड़ती है। दिल्ली में बृहस्पतिवार शाम को कुछ ऐसा ही हुआ जब सामने आए एक-दूसरे से छत्तीस आंकड़ा रखने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली आमने-सामने आए।
विज्ञापन

2 of 6
kejriwal jaitley - फोटो : सोशल मीड‌िया
दरअसल बृहस्पतिवार को दिल्ली में जीएसटी की एक बैठक थी जिसकी अगवानी दिल्ली सरकार कर रही थी। इसी के तहत डिनर का आयोजन किया गया था जिसमें दोनों नेता आपस ‌में मिले। सिर्फ मिले ही नहीं दोनों एक-दूसरे से गप्पे लड़ाते भी नजर आए। दोनों को साथ-साथ हंसते व बात करते देखा गया।
विज्ञापन

3 of 6
kejriwal jaitley - फोटो : सोशल मीड‌िया
वैसे तो केजरीवाल और जेटली के बीच सहज बातचीत देखकर वहां मौजूद लोगों को अच्छा लगा लेकिन कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्हें इस दुर्लभ संयोग की बात भी केजरीवाल का डर ही नजर आ रहा है। इस मुलाकात के बाद दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने केजरीवाल पर आरोप लगा दिया है। वहीं इस मुलाकात के कई अन्य मायने भी न‌िकाले जा रहे हैं।

4 of 6
kejriwal jaitley - फोटो : सोशल मीड‌िया
 बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जीएसटी काउंसिल की बैठक में आए सदस्यों के लिए गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज में डिनर का आयोजन किया था। अजय माकन ने ‌केजरीवाल और जेटली की बैठक के बाद तंज करते हुए ट्वीट किया- 'बदले-बदले मेरे सरकार नजर आते हैं।' उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि केजरीवाल तो भाजपा से पहले से ही मिले हुए थे। वो बस कांग्रेस का सफाया करना चाहते हैं और अपने खिलाफ हुए मानहानि के मुकदमे को भी खत्म करवाना चाहते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
kejriwal jaitley - फोटो : सोशल मीड‌िया
जानकारी के अनुसार जब यह जीएसटी की यह बैठक खत्म हुई और सभी प्रदेशों के वित्त मंत्री बाहर आए तो पत्रकारों को बाइट देने में लग गए लेकिन मनीष सिसोदिया जो दिल्ली के वित्त मंत्री भी हैं कुछ असहज नजर आए और पत्रकारों से बात नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kejriwal jaitley - फोटो : सोशल मीड‌िया
गौरतलब है कि अरुण जेटली ने केजरीवाल के अलावा के आशुतोष, कुमार विश्वास, संजय सिंह, राघव चड्ढा और दीपक बाजपेयी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया है। AAP के नेताओं ने DDCA में अरुण जेटली के अध्यक्ष रहने के दौरान भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था, जिस पर अरुण जेटली ने 10 करोड़ रुपये की मानहानि का दावा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें