good work by delhi police
सिपाही ने कहा कि केजरीवाल ने जानबूझ कर पूरी दिल्ली पुलिस फोर्स का अपमान करने व उनको उत्तेजित करने के लिए इस प्रकार की टिप्पणी की है। केजरीवाल भारत की राजधानी के मुख्यमंत्री पद पर हैं और यह पद संवैधानिक है। ऐसे में उनके द्वारा इस प्रकार ठुल्ला कहने से आम लोगों की नजर में पुलिस के प्रति गलत प्रभाव पड़ेगा। मुख्यमंत्री द्वारा पुलिसकर्मियों के प्रति इस तरह के अपमानजनक शब्द का उपयोग करना शालीनता की सभी हदें पार कर गया है। उसने पुलिस आयुक्त, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग व गोविंदपुरी थाने में 19 जुलाई को इस संबंध में शिकायत भी दी। याची ने कहा कि जब से उसने साक्षात्कार देखा है वह उच्च रक्तचाप और चक्कर से पीड़ित है। उसे मानसिक आघात लगा है। ऐसे में केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा चलाया जाए।