प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इंडिया गेट पर बने देश के पहले राष्ट्रीय समर संग्रहालय का उद्घाटन किया। 40 एकड़ में फैले इस मेमोरियल के निर्माण पर करीब 176 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। यहां स्मारकों के साथ संग्रहालय भी बनाया गया है। दोनों के बीच एक सब-वे भी रखा है। इसके अलावा राष्ट्रीय समर संग्रहालय में दीवारों पर 25,942 शहीदों के नाम भी लिखे गए हैं। पढ़ें, राष्ट्रीय समर संग्रहालय के बारे में कुछ रोचक जानकारियां... (सभी फोटोः विवेक निगम)