फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update Today: इंतजार खत्म...आज से झमाझम बारिश के आसार, पूर्वी भारत में आफत बने बदरा

Wed, 29 Jun 2022 12:06 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
weather - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली और एनसीआर के लोगों को तपती गर्मी से बृहस्पतिवार या फिर 1 जुलाई को राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम मानसून 30 जून या 1 जुलाई को दिल्ली में दस्तक दे सकता है। दिल्ली और आसपास के कुछ इलाकों में मंगलवार की शाम हल्की बारिश ने दो दिन से 40 डिग्री से अधिक तापमान से राहत दिलाई है। 

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामनी ने मंगलवार को कहा, 30 जून को दिल्ली में अच्छी बरसात होने के आसार हैं। इसे ही दिल्ली में मानसून की दस्तक माना जा सकता है। मानसून के अगले 24 घंटे में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश में भी आगे बढ़ने के लिए अनुकूल स्थितियां बन रही हैं। उन्होंने कहा, इस क्षेत्र में पूर्वी हवाओं, नमी और संवहनी गतिविधि में वृद्धि हुई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
weather - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा, हम उम्मीद करते हैं कि उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के शेष हिस्सों में अगले 48 घंटों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी। मौसम विभाग ने 30 जून के लिए मध्यम बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। इसके बाद 1 जुलाई को राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान घटकर 33-34 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
weather - फोटो : अमर उजाला
दिनभर उमस व गर्मी से लोग रहे परेशान
दिल्लीवासियों ने मंगलवार को मौसम की मार झेली। सूरज के तपिश से अधिक उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। मंगलवार सामान्य से चार डिग्री अधिक 41.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ बीते चार सालों में सबसे गर्म रहा। इससे पहले 2019 में पारा 41.1 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था।

4 of 7
weather - फोटो : Istock
वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 45 से 74 फीसदी रहा। वहीं, दिल्ली के अधिकांश इलाकों में भी पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार रहा।

 
विज्ञापन

5 of 7
weather - फोटो : amar ujala
आज तेज हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में ही मौसम करवट लेना शुरू कर देगा। बादल छाए रहने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। हल्की बारिश भी हो सकती है। इसे लेकर विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। अधिकतम पारा 42 व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश की संभावना जताई है।

 
विज्ञापन

6 of 7
weather - फोटो : अमर उजाला
बिहार में बिजली गिरने और आंधी में 16 लोगों की मौत
मंगलवार को बिहार में बिजली गिरने और आंधी में 16 लोगों की मौत हो गई। पूर्वी चंपारण जिले में चार, भोजपुर और सारण में तीन-तीन, पश्चिम चंपारण और अररिया में दो-दो और बांका और मुजफ्फरपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख व्यक्त करते हुए प्रत्येक पीड़ित के परिवारों के लिए चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
weather - फोटो : amar ujala
दिल्ली के विभिन्न केंद्रों पर अधिकतम तापमान
  • पालम- 42.2
  • रिज- 42.4
  • आयानगर-42.2
  • जफरपुर-42.2
  • मुंगेशपुर- 43.2
  • नजफगढ़- 44.2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें