दिल्ली का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
दिनभर चली तेज गर्म व धूल भरी हवाओं ने लू की स्थिति बनाए रखी। पालम केंद्र पर अधिकतम तापमान 43 डिग्री, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 43.1 डिग्री और आया नगर में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में गर्मी बढ़ेगी। तापमान फिर से 42 डिग्री के पार पहुंच जाएगा।