दिल्ली-एनसीआर में दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत दी है। सोमवार रात से शुरू हुई बूंदों की झड़ी मंगलवार सुबह भी जारी रही। जिसके चलते पूरे दिल्ली-एनसीआर का मौसम बेहद सुहावना हो गया। सुहाने मौसम का लुत्फ उठाने के लिए लोग घरों से निकले और पिकनिक स्पॉट पर पहुंचे। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दो-तीन दिनों में भी हल्की बारिश होने व तेज हवाएं चलने की संभावना है।