फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शपथ ग्रहण के रोचक किस्सेः गंभीर ने ट्वीट की कविता, किसी ने कहा वंदे मातरम तो कोई बोला राधे-राधे

Wed, 19 Jun 2019 09:41 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
parliament - फोटो : पीटीआई
17वीं लोकसभा के पहले सत्र का आगाज 17 जून से हो चुका है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी से लकर तमाम सांसद लोकसभा सदस्य के तौर पर शपथ ग्रहण कर रहे हैं। सांसदों के शपथ लेने के दौरान कई बार ऐसे-ऐसे वाकये हुए जो सुर्खियों में छा गए। पूर्वी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर ने अपने शपथ का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। इसके साथ ही गंभीर ने एक कविता भी लिखी है। आगे पढ़िए गौतम गंभीर ने कौन सी कविता लिखी है और किन सांसदों का शपथ सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहा, साथ ही देखें इनका वीडियो...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
गौतम गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया
गौतम गंभीर ने अपने शपथ ग्रहण का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा...
मैं गौतम गम्भीर, एक भारतीय।

ना करूँ मैं चाँद का वादा, 
ना बाँटू तुम को आधा-आधा।

ना जादू की छड़ी, ना कोई चिराग़, 
है तो बस इरादों की झड़ी और कुछ कर गुज़रने की आग।

गेरुआ भी मेरा, हरा भी मेरा, ना किसी से बैर,
लहू था जो लाल मेरा, अब वो है तिरंगे की लहर।

मैं गौतम गम्भीर, एक भारतीय।

 

आगे जानिए साक्षी महाराज, भगवंत मान, राहुल गांधी और अन्य सांसद जब शपथ लेने पहुंचे तो क्या हुआ...


 
विज्ञापन

3 of 8
साक्षी महाराज
उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज जब शपथ लेने पहुंचे तो लोकसभा में 'मंदिर वहीं बनाएंगे' के नारे गूंजने लगे। साक्षी महाराज ने संस्कृत में शपथ ली।

 

4 of 8
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई
कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने 17 जून को सांसद की शपथ ली। अंग्रेजी में शपथ लेकर वह बिना हस्ताक्षर किए ही जाने लगे। ऐसे में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह व अन्य सांसदों ने उन्हें याद दिलाया तब वह दोबारा आए और हस्ताक्षर किया।

 
विज्ञापन

5 of 8
भगवंत मान - फोटो : पीटीआई
संगरूर से आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने मंगलवार को संसद में सांसद की शपथ ली। अपने शपथ के अंत में उन्होंने इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए तो कुछ सांसदों ने इसका विरोध किया। लेकिन वह संसद से निकल गए।

 
विज्ञापन

6 of 8
प्रज्ञा ठाकुर - फोटो : पीटीआई
भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ने अपने नाम के साथ जब अपने गुरु का नाम जोड़कर शपथ ली तो विपक्ष के सदस्य हंगामा करने लगे। लोगों ने कहा कि वह नियम के अनुसार शपथ लें। तब उन्हें कहा गया कि जो नाम रिटर्निंग अफसर ने नोट किया है वही नाम वह शपथ के समय लें। इस पर संसद में कुछ देर तक हंगामा भी हुआ।
 
विज्ञापन

7 of 8
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने अपने शपथ के अंत में 'राधे राधे कृष्णम वंदे, जगत गुरु' कहकर संबोधन समाप्त किया। 

 
विज्ञापन

8 of 8
owaisi - फोटो : अमर उजाला
वहीं असदुद्दीन ओवैसी जब शपथ लेने पहुंचे तो संसद में वंदे मातरम के नारे गूंजने लगे। तब शपथ के बाद ओवैसी ने 'जय भीम! तकबीर! अल्ला हू अकबर! जय हिंद!' के नारे लगाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें