rain in delhi ncr
- फोटो : ani
दिल्ली के लिए आठ वर्षों में सबसे गर्म रहा पांच अगस्त
गौरतलब है कि मानसून दिल्ली से रूठा हुआ सा है। सामान्य से कम बारिश होने के कारण एक बार फिर से तापमान ने तेवर दिखाए। सोमवार को बीते आठ वर्षों में सर्वाधिक तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम आर्द्रता का स्तर भी 94 फीसदी तक पहुंच गया, जिससे लोगों के पसीने छूट गए। राहत की बात यह है कि मंगलवार को हल्की बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट के आसार हैं।