दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को मौसम ने करवट ली और गरज के साथ करीब आधा घंटा बारिश हुई। इससे लोगों को प्रचंड गर्मी से काफी राहत मिली है। लेकिन बारिश के साथ आई आंधी ने भारी नुकसान किया। उत्तर-पश्चिम भारत में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इसका असर दिल्ली-एनसीआर में भी देखने को मिल रहा है। चार बजते ही दिल्ली एनसीआर में एकाएक मौसम ने करवट ली और बारिश शुरू हो गई। हालांकि, 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा ने दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में भारी नुकसान किया है। पेड़ गिरने से भाजपा सांसद परवेश साहिब सिंह की कार क्षतिग्रस्त हो गई। खराब मौसम के कारण दिल्ली में आठ उड़ानों को जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, अहमदाबाद और देहरादून के लिए डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन
2 of 10
weather delhi
- फोटो : अमर उजाला
बारिश के साथ आई तेज आंधी ने जामा मस्जिद को नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
3 of 10
weather delhi
- फोटो : अमर उजाला
बारिश के साथ आए तूफान में सेक्टर-11 के ब्लॉक 44, 45, 46 में कई घरों के आगे लगे पेड़ टूटकर गिर गए हैं।
4 of 10
weather delhi
- फोटो : अमर उजाला
ब्लॉक 44 में एक घर के पास गैस पाइप लाइन में लीकेज की सूचना मिली है।
विज्ञापन
5 of 10
weather delhi
- फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-62 में एलिवेटेड रोड के नीचे कई पेड़ गिर गए हैं।
विज्ञापन
6 of 10
weather delhi
- फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली स्तिथ उद्यान मार्ग, बिरला मंदिर के पास भी पेड़ गिरने से काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
7 of 10
weather delhi
- फोटो : अमर उजाला
नोएडा सेक्टर-30 में जिला अस्पताल का बोर्ड टूट गया है। समय रहते इसे हटाया न गया तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
8 of 10
weather delhi
- फोटो : अमर उजाला
नोएडा के सेक्टर 12 में दो पेड़ टूटने के कारण दो गाड़ियों और बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचा है।
9 of 10
weather delhi
- फोटो : अमर उजाला
पेड़ गिरने से भाजपा सांसद परवेश साहिब सिंह की कार क्षतिग्रस्त हो गई।
दोपहर करीब दो बजे क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र (आरडब्ल्यूएफसी) ने बताया था कि पश्चिम, उत्तर-पश्चिम, दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलेंगी।