बुधवार सुबह राजधानी के कई इलाकों में हुई प्री-मानसून बारिश से और फिर रात भारी बारिश से मौसम सुहाना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश थमने के बाद भी दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। इस बीच लोगों को हल्की उमस का अहसास हुआ।
विज्ञापन
2 of 5
delhi weather
हालांकि रात 11 बजे तक शहर में झमाझम बारिश हो गई। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार सुबह दिल्ली के लोधी रोड पर सबसे ज्यादा 7.7 मिमी और रिज एरिया में 2 मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन
3 of 5
delhi weather
आया नगर, नजफगढ़ और नरेला में भी हल्की बारिश दर्ज हुई। दिन में आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। राजधानी में अधिकतम तापमान 37.5 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
4 of 5
rain in delhi
- फोटो : pti
इस बीच, उमस का स्तर भी बढ़कर 92 प्रतिशत पहुंच गया, लेकिन बादलों के कारण लोगों को ज्यादा समस्या नहीं हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, 28 और 29 जून को तापमान गिरकर 32 डिग्री पहुंचने के साथ तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।