आपने छत पर, बोतल में, गमलों में, पॉलिथीन में भी पौधों को उगते देखा होगा लेकिन क्या आपने इन्हें जूतों में उगते देखा है। नहीं, तो देखें तस्वीरें। (सभी फोटो- लाल सिंह)
विज्ञापन
2 of 7
vasant utsav
- फोटो : लाल सिंह
दरअसल ये मौका था नोएडा में शुरू हुए वसंत उत्सव का। शहर को जल्द ही तीन बड़े पार्क मिलेंगे। इनमें से एक पार्क दो माह में मिलेगा। यह कहना है नोएडा प्राधिकरण के सीईओ आलोक टंडन का। वह नोएडा स्टेडियम में शुक्रवार से आयोजित तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी ‘बसंत उत्सव’ के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
3 of 7
vasant utsav
- फोटो : लाल सिंह
प्रदर्शनी का आयोजन नोएडा प्राधिकरण और फ्लोरीकल्चर सोसाइटी के सहयोग से किया जा रहा है।
4 of 7
vasant utsav
- फोटो : लाल सिंह
उन्होंने बताया कि सेक्टर-91 में 30 एकड़ क्षेत्र में बन रहा औषधि पार्क दो माह में मिलेगा। इसके अलावा सेक्टर-91 में 75 एकड़ में बन रहा बायो डायवर्सिटी पार्क और सेक्टर-150 में 40 एकड़ क्षेत्र में बन रहा शहीद भगत सिंह पार्क अगले वर्ष के अंत तक लोगों को मिल जाएगा।
विज्ञापन
5 of 7
vasant utsav
- फोटो : लाल सिंह
इसके अलावा उन्होंने प्रदूषण पर लगाम लगाने के उपाय करने को कहा। उन्होंने बताया कि पॉलीथिन और उसके दुष्प्रयोग की रोकथाम, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेेंट, कूड़े का निस्तारण सहित कई काम चल रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 7
vasant utsav
- फोटो : लाल सिंह
इसके अलावा सड़कों के किनारे के धूल को खत्म करने के लिए उपाय किए जाएं। इसके अलावा वर्टिकल गार्डन की आवश्यकता पर भी बल दिया।
इस मौके पर एसीईओ राकेश कुमार मिश्र, ओएसडी राजेश सिंह, उद्यान निदेशक ओमवीर सिंह, एनईए के चेयरमैन विपिन मल्हन सहित फ्लोरीकल्चर सोसाइटी के सदस्य मौजूद रहे।