फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों इस एक जगह पर डेढ़ महीने से रुका है ये सांप, कहीं ये तो नहीं है वजह

Sat, 24 Feb 2018 10:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
snake - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के बाहरी क्षेत्र में हर सुबह दूध का लोटा लेकर महिलाएं और पुरुष एक साथ घर से निकलते हैं। कुछ दूर जाकर एक नाग के समक्ष दूध रख कर पूजा करते हैं। ये नजारा पिछले डेढ़ महीने से देखने को मिल रहा है। आलम यह है कि अब यहां मेला भी लगने लगा है। (सभी फोटोः अमर उजाला)
विज्ञापन

2 of 6
snake - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, छावला के रेवला खानपुर गांव में सड़क किनारे चारदीवारी के पास करीब डेढ़ महीने से एक नाग बैठा है। बताया जा रहा है कि जब पहली बार लोगों ने उसे देखा तो भगाने की कोशिश की। जब वह नहीं हटा तो लोगों में कौतूहल पैदा हो गया।
विज्ञापन

3 of 6
snake - फोटो : अमर उजाला
वह उसे असाधारण नाग मानने लगे। चर्चाओं का माहौल इस तरह फैला कि देखते ही देखते लोगों का हुजूम वहां उमड़ पड़ा। हालात यह हैं कि नाग के बगल में लोगों ने फोटो रखकर पूजा पाठ शुरू कर दी है।

4 of 6
snake - फोटो : अमर उजाला
इधर से गुजरने वाले गाड़ियां रोक कर सांप को देखने आते हैं। मत्था टेककर आगे बढ़ जाते हैं। उनका तर्क होता है कि अगर यह चमत्कार नहीं होता, तो नाग इतने दिन यहां क्यों रुकता? हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि नाग बीमार है। उसे इलाज की जरूरत है। वन्य जीव विज्ञानियों को उसकी सुध लेनी चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
snake - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नाग की पूजा अर्चना और मेले का वीडियो कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। जिसके बाद खानपुर गांव का यह मामला पूरे देश में फैल गया। बताया जा रहा है कि अब वीडियो देखने वाले लोग हकीकत को समझने के लिए यहां पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
snake
मंदिर बनाने की चर्चा 
लोगों में चर्चा है कि जिस स्थान पर नाग कई दिनों से बैठा है। वहां जल्द ही मंदिर बनाया जा सकता है। वहीं, कुछ का कहना है कि मंदिर बनाने के प्रयास शुरू हो चुके हैं। क्षेत्र के लोगों ने आपसी सहमती और चंदे से मंदिर निर्माण का फैसला लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें