फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता कानून के विरोध में दहक उठा दिल्ली का जामिया नगर, तस्वीरों में देखें

Mon, 16 Dec 2019 08:57 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 22
Violence in delhi - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन अधिनियम का विरोध रविवार को राजधानी में हिंसक हो गया। जामिया नगर इलाके में प्रदर्शन के दौरान शाम बाद भीड़ ने मथुरा रोड और सरिता विहार-नोएडा रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने इन्हें हटाने का प्रयास किया तो शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया। 
विज्ञापन

2 of 22
बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
पुलिस  के जवाबी कार्रवाई करने पर भीड़ ने करीब आधा दर्जन बसों में आग लगा दी। आठ से  अधिक  बसों में तोड़फोड़ के अलावा कई कारों व दुपहिया वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया। आग पर काबू पाने पहुंची दमकल की एक गाड़ी को भीड़ ने तोड़ डाला। 
विज्ञापन

3 of 22
Violence in delhi - फोटो : अमर उजाला
हमले में एक दमकलकर्मी के अलावा छह पुलिसकर्मी और 42 प्रदर्शनकारियों के घायल होने की खबर है। इनमें दो गंभीर हैं। कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। 

4 of 22
आग बुझाते दमकल कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
हिंसा को देखते हुए जसोला विहार, आरकेपुरम, मनिरका, बसंत विहार, शाहीन बाग, ओखला विहार, जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय और सुखदेव विहार मेट्रो स्टेशन को बंद करना पड़ा। उधर, जेएनयू के छात्रों ने रात करीब दस बजे पुलिस मुख्यालय का घेराव कर लिया। 
विज्ञापन

5 of 22
बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
छात्रों की भारी भीड़ देर रात तक वहां डटीं थीं। पिछले तीन दिनों से जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय के बाहर छात्र नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। इस बीच रविवार को जामिया नगर इलाके में बंद का आह्वान किया गया था। 
विज्ञापन

6 of 22
बस में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
बटला हाउस, जाकिर नगर, शाहीन बाग, अबुल फजल और अन्य इलाकों की मार्केट बंद कर लोग जगह-जगह समूह बनाकर प्रदर्शन कर रहे थे। 
विज्ञापन

7 of 22
बस कार जलीं - फोटो : अमर उजाला
दोपहर दो बजे आप के स्थानीय विधायक अमानतुल्लाह खान के नेतृत्व में भीड़ के एक समूह ने शाहीन बाग के सामने सरिता विहार-नोएडा रोड पर जाम लगा दिया। दूसरा समूह जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के गेट पर विरोध प्रदर्शन करने लगा। 

8 of 22
बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
शाम चार बजे भीड़ ने माता-मंदिर रोड से होते मथुरा रोड पर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस बल बुलाकर इनको हटाने का प्रयास किया तो भीड़ हिंसक हो गई। शरारती तत्वों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। 

9 of 22
बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बल प्रयोग कर इनको खदेड़ा तो भागकर न्यू फ्रेंड्स कॅालोनी माता-मंदिर रोड पर पहुंच गए। यहां एक कलस्टर, डीटीसी की एक-एक हरी और लाल बस में आग लगा दी। 

10 of 22
बस में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
हिंसक भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इसी बीच भीड़ ने फोर्टिस एस्कोर्ट अस्पताल के पास आठ-नौ बसों के शीशे तोड़ने के अलावा कई दुपहिया वाहनों में आग लगा दी। कुछ लोग मथुरा रोड पर भी पहुंच गए और डीटीसी की दो बसों व एक कार में आग लगा दी।

11 of 22
बस में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का नेटवर्क फेल, पहले ही किया था बंद का आह्वान
जामिया नगर इलाके में रविवार को हुए हिंसक प्रदर्शन को लेकर पुलिस का लोकल नेटवर्क फेल हो गया। सूत्रों के मुताबिक, जामिया नगर में नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में रविवार को बंद का आह्वान किया गया था। इसका असर भी देखने को मिला। इलाके की सभी मार्केट पूरी तरह बंद रही। 

12 of 22
बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
सुबह से ही लोगों ने समूह बनाकर इलाके में पैदल मार्च निकालना शुरू कर दिया था। विरोध मार्च के बाद भी पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। दोपहर होते-होते प्रदर्शन दो बड़े समूह में बंट गया। एक समूह शाहीन बाग के सामने सरिता विहार-नोएडा रोड पर स्थानीय विधायक अमानतुल्लाह के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहा था। 

13 of 22
बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
दूसरा समूह जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय के पास प्रदर्शन कर रहा था। जामिया से भीड़ आगे बढ़ी और उसने हिंसा की। सूत्रों का कहना है कि भीड़ को अगर वहीं पर रोक लिया जाता तो शायद हिंसा इतने बड़े पैमाने पर नहीं होती। 

14 of 22
बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को छात्रों ने जब अधिनियम का विरोध किया था तो स्थानीय लोगों ने भी उनका पूरा साथ दिया। शनिवार को भी विरोध प्रदर्शन में स्थानीय लोग शामिल रहे। दो दिन प्रदर्शन के बाद इलाके के लोगों ने रविवार को बंद का आह्वान कर दिया। 

15 of 22
बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
बावजूद इसके, पुलिस गंभीर नहीं हुई। सुबह भीड़ ने पूरे जामिया नगर इलाके में विरोध प्रदर्शन और मार्च किया। कुछ लोगों ने अपनी दुकानें खोली भी हुई थीं, भीड़ ने जबरन उनकी बंद करवा दीं। 

16 of 22
बाथरूम में पड़ा घायल छात्र - फोटो : अमर उजाला
दोपहर दो बजे के बाद धीरे-धीरे छोटे-छोटे समूहों ने दो बड़े ग्रुप का रूप अख्तियार कर लिया। इसके बाद भी पुलिस स्थिति को नहीं भांप पाई। भीड़ बढ़ती गई और शाम को हिंसा का रूप ले लिया।

17 of 22
घायल छात्रा - फोटो : अमर उजाला
जब तक पुलिस हालात को समझ पाती तब तक हालात बेकाबू हो गए। इसके बाद पुलिस को अर्द्घसैनिक बल को भी बुलाना पड़ा।

18 of 22
छात्राओं पर लाठीचार्ज करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
महत्वपूर्ण जगहों की सुरक्षा बढ़ाई
विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। नार्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक , संसद भवन सहित अन्य जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस के आला अधिकारियों को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। सभी जिलों के पुलिस उपायुक्तों को अपने इलाके में संवेदनशील जगहों पर नजर रखने के लिए कहा गया है।

19 of 22
बाइक में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
दक्षिणी-पूर्वी जिले में आज बंद रहेंगे स्कूल
 हिंसा को देखते हुए दक्षिण पूर्व जिले के कई इलाकों में सोमवार को स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा किओखला, जामिया, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, मदनपुर खादर क्षेत्र के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। 

20 of 22
बस में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
कई मार्गों पर देर रात तक लगा रहा भीषण जाम
हिंसक प्रदर्शन के बाद दक्षिण दिल्ली में शाम को ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। आलम यह था कि सड़कों पर जो वाहन जहां थे वहीं खड़े रह गए। देर रात तक स्थिति नियंत्रण से बाहर थी।

21 of 22
बस में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस लोगों को सोशल मीडिया और हेल्पलाइन पर मथुरा रोड की तरफ दक्षिण दिल्ली नहीं जाने की सलाह देती रही। सरिता विहार से कालिंदी कुंज की तरफ जाने वाले मार्ग पर सुबह से ही जाम था।
विज्ञापन

22 of 22
दिल्ली में हिंसा - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनकारी संसद की ओर जाने के लिए मथुरा रोड पर आ गए थे। उन्हें रोका गया तो हिंसक हो गए। प्रदर्शनकारियों ने वाहनों में तोड़फोड़ के अलावा पथराव किया और पेट्रोल बम फेंके। हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा गया तो उन्होंने कई वाहनों में आग लगा दी। किसी भी प्रदर्शनकारी पर गोली नहीं चलाई।
चिन्मय बिश्वाल, डीसीपी साउथ-ईस्ट जिला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें