गैंगस्टर विकास दुबे से जुड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दादरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी का एक पर्चा वायरल हुआ है, जो विकास दुबे के नाम से बनवाया गया था। खास बात यह है कि पर्चा उसी दिन सुबह के समय बनवाया गया था, जिस दिन विकास दुबे का कानपुर के पास एनकाउंटर हुआ था। पर्चे पर विकास दुबे के नाम के साथ उसकी आयु 53 वर्ष और निवास कानपुर लिखा है। मामला सामने आते ही पुलिस दादरी अस्पताल पहुंची और उस दिन ओपीडी में पर्चा बनाने वाले स्वास्थ्य कर्मी से पूछताछ की। वहीं, एसटीएफ भी सक्रिय हो गई।