दिल्ली में ऑड-ईवन नियम दोबारा शुरू हुआ है जिसका विरोध करने के लिए विजय गोयल ने ऑड-ईवन नियम तोड़कर कुल 3500 रुपए का चालान भरा। उनका कहना है कि केजरीवाल सरकार इस नियम की आड़ में जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा विज्ञापनों पर खर्च कर रही है।
विज्ञापन
2 of 6
विजय गोयल के घर फूल लेकर उन्हें मनाने पहुंचे गोपाल राय
- फोटो : ani
बता दें कि इससे पहले गोयल के विरोध को देखते हुए आज दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय उन्हें समझाने उनके घर गुलाब के फूल लेकर पहुंचे थे। गोपाल राय ने उन्हें समझाया कि जिस योजना को पूरी दिल्ली का सपोर्ट है उसे आप क्यों तोड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
विजय गोयल के घर फूल लेकर उन्हें मनाने पहुंचे गोपाल राय
- फोटो : ani
गोपाल राय ने विजय गोयल को समझाया कि इस नियम से दिल्ली की जनता काफी खुश है तो वो इस नियम को ना तोड़ें।
4 of 6
विजय गोयल के घर फूल लेकर उन्हें मनाने पहुंचे गोपाल राय
- फोटो : ani
इस पर विजय गोयल बोले कि नहीं जब तक आप अपने विज्ञापनों को होर्डिंग नहीं हटा लेते और फाइन की रकम 2000 से कम नहीं करते मैं सांकेतिक रूप से इस नियम को तोड़ूंगा और चालान भी कटवाऊंगा।
विज्ञापन
5 of 6
गोपाल राय
- फोटो : ani
गोपाल राय निकले तो थे विजय गोयल को समझाने लेकिन वो उन्हें समझा न सके। गोपाल राय ने उनकी जिद पर कहा कि जिस नियम को बच्चा-बच्चा तक मान रहा है उसका विरोध विजय गोयल को नहीं करना चाहिए।