फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS : दिल्ली में खिली धूप, सर्द हवाओं ने बरकरार रखा सर्दी का एहसास

Mon, 08 Jan 2018 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
delhi winter - फोटो : विवेक निगम
राजधानी समेत पूरे एनसीआर में रविवार को दिन में धूप खिली, लेकिन हवा की गति तेज होने से लोगों को सर्दी का अहसास भी होता रहा। हवा से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे।
विज्ञापन

2 of 6
delhi winter - फोटो : विवेक निगम
हालांकि धूप सेवन के लिए लोगों का दिन छतों व पार्कों में बीता। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल यह फौरी राहत है। क्योंकि अगले 48 घंटे में ठंडी हवाएं चलती रहेंगी।
विज्ञापन

3 of 6
delhi winter - फोटो : vivek nigam
दिल्ली एनसीआर समेत, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश घने कोहरा छाया रहेगा। रविवार को भी दिल्ली और पड़ोसी राज्यों में कही-कही न्यूनतम तापमान सामान्य से भी 3 डिग्री कम दर्ज किया गया है।

4 of 6
sunny weather in zoo - फोटो : G. pal
दिल्ली का अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। ठंडी हवाओं के चलते लोगों को सर्दी का भी अहसास होता रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

5 of 6
delhi winter - फोटो : vivek nigam
शनिवार रात लोगों ने घरों में बंद होने के बाद गलन महसूस की। घने कोहरे के चलते रविवार को दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ में दृश्यता 25 मीटर से भी नीचे रही। दिल्ली में कई जगह न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
सबसे ठंडा इलाका नरेला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री दर्ज किया गया। जाफरपुर में भी रात का पारा 4.9 डिसे पर रहा। मौसम विज्ञानियों की माने तो अगले 48 घंटे में दिल्ली एनसीआर में मौसम इसी तरह बना रहेगा। ठंडी हवाएं चलेंगी और कही-कही घना कोहरा छाएगा। दिन में धूप निकलेगी लेकिन हवाएं बंद नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें