सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं भड़काने वाला वीडियो वायरल होने के बाद पहासू में सांप्रदायिक तनाव फैल गया। भड़के लोगों ने समुदाय विशेष की दुकानों-मकानों और वाहनों में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
2 of 12
खुर्जा में हुआ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
यह घटना रविवार सुबह की है। दहशत में दुकानदार व व्यापारी दुकानें बंद कर भाग गए। वहीं गलियों में पहुंची भीड़ पर छतों से महिलाओं ने पथराव किया। इसमें दोनों समुदायों के तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
3 of 12
खुर्जा में हुआ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पहुंची पुलिस और पीएसी ने उपद्रवियों को खदेड़कर इलाके में डेरा डाल दिया। पुलिस ने कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही चार लोगों को हिरासत में लिया है। सोशल मीडिया पर एक समुदाय को निशाना बनाकर किए अश्लील और भद्दे कंमेट्स के बाद लोगों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा।
4 of 12
खुर्जा में हुआ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
उस समुदाय के लोगों ने कस्बा के मोहल्ला पठानटोला में जाकर समुदाय विशेष की दुकानों-मकानों और वाहनों में तोड़फोड़ की। थाना पुलिस ने उपद्रवियों को किसी प्रकार खदेड़ा। वहीं दूसरी ओर पठानटोला मोहल्ले में घरों की छतों से पथराव किया गया। इसमें हितेश नामक युवक को चोटें आईं।
विज्ञापन
5 of 12
खुर्जा में हुआ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
उधर उपद्रवियों की पिटाई से पहासू निवासी रशीद खां और रईस खां घायल हो गए। सूचना मिलते ही 12 थानों की पुलिस फोर्स पहासू में पहुंच गई। पीएसी भी तैनात कर दी गई।
विज्ञापन
6 of 12
खुर्जा में हुआ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात जगदीश पांडेय, एडीएम भी पहुंचे और लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की सख्त हिदायत दी। एसपी देहात ने बताया कि चार उपद्रवियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
कस्बे के अंदर वाहनों को घुसने से रोका
माहौल बिगडने के कारण पुलिस ने कस्बे के अंदर जा रहे वाहनों को बाहर ही रोक दिया। इसके चलते लोगों को काफ ी दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं उस मार्ग से जा रहे कई लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए दूसरे रास्ते लंबी दूरी तय करनी पड़ी।
पूरे दिन दहशत में रहे पहासू कस्बे के लोग
कस्बे में हुई घटना को लेकर सुबह से ही लोग अपने-अपने घरों में दुबके रहे। उग्र भीड़ और चारो तरफ पुलिस फोर्स देखकर पब्लिक के पसीने छूट गए। इसके चलते लोग अपने घरों में घुस गए। पूरे दिन लोगों में दहशत व्याप्त रहा।
आरोपी को पकड़ने हैदराबाद रवाना हुई पुलिस
वीडियो वायरल करने वाले रेहान अली को पकड़ने के लिए पुलिस हैदराबाद रवाना हो गई। हांलाकि पुलिस ने रेहान के परिवार के कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। एसपी देहात ने बताया कि आरोपी रेहान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
7 of 12
खुर्जा में हुआ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
हैदराबाद से पहासू के युवक ने अपलोड किया वीडियो
एसपी देहात जगदीश पांडेय ने बताया कि यह वीडियो हैदराबाद से सोशल साइट पर अपलोड किया गया है। इसे अपलोड करने वाले पहासू के मोहल्ला पठानटोला निवासी रिहानअली अली को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम हैदराबाद रवाना हो गई है। साथ ही पठानटोला में उसके घर पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
8 of 12
खुर्जा में हुआ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
कस्बे का युवक हैदराबाद में परिवार संग करता है दरी का कारोबार
हैदराबाद से अपलोड किए वीडियो ने पहासू में बवाल करा दिया। वीडियो वायरल करने वाला पठानटोला निवासी रिहान अली दरअसल हैदराबाद में परिवार के साथ दरी बेचने का काम करता है। इस सिलसिले में वह अक्सर परिजनों के साथ हैदराबाद आता और जाता रहता है। हिंदू संगठनों की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने पठानटोला निवासी रिहान अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर परिवार के कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम हैदराबाद रवाना हो गई है।
9 of 12
खुर्जा में हुआ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
एक समुदाय के खिलाफ वायरल हुए नफरत भरे वीडियो में रिहान अली ने अपने आप को पहासू के मोहल्ला पठानटोला निवासी बताते हुए हिंदू समुदाय को भद्दी-गंदी गालियां देने के अलावा धर्म पर गलत कंमेट्स किए। यहां तक कि उसने देश के पीएम नरेंद्र मोदी पर भद्दे कंमेट्स भी किए। पुलिस के मुताबिक रेहान ने हैदराबाद में ही उसने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इससे रविवार को पहासू में दो संप्रदायों के बीच माहौल फिर से खराब हो गया। पुलिस की अभी तक की जांच में यह बात सामने आई है कि रिहान अली का परिवार इस समय हैदराबाद में ही है। मामले में पुलिस की तरफ से रिहान पर 153 ए समेत कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। एक पुलिस टीम रिहान की तलाश में हैदराबाद गई हुई है।
10 of 12
खुर्जा में हुआ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी के घर पर पुलिस तैनात
रविवार सुबह पहासू में बवाल होने के बाद पुलिस आरोपी रिहानअली के घर की सुरक्षा बढ़ा दी है। आगजनी और तोड़फोड़ होने के डर से पुलिस और पीएसी को घर के बाहर तैनात किया गया है। यही नहीं सूत्रों का दावा है कि पुलिस ने उसके परिवार के लोगों को अपनी कस्टडी में लिया है। ताकि रिहान को आसानी से दबोचा जा सके है।साथ ही परिवार को उपद्रवियों से बचाया जा सके।
11 of 12
खुर्जा में हुआ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
कहीं एआईएमआईएम का हाथ तो नहीं
वीडियो वायरल कर पहासू का माहौल बिगाड़ने के पीछे के बिगडे़ ऑल इंडिया मजलिस ए इतैहुदुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) का हाथ हो सकता है। आशंका जताई जा रही है कि रिहान का हैदराबाद स्थित एआईएमआईएम से कोई कनेक्शन हो सकता है। खास बात है कि हैदराबाद से वायरल वीडियो में रिहान के अलावा कुछ अन्य लोगों की मौजूदगी इस बात की तरफ इशारा कर रही है।
पता चला है कि पिछले 10 सालों से रिहान के परिवार के सदस्य दरी के कारोबार के सिलसिले में अक्सर हैदराबाद आते-जाते रहते हैं। आशंका है कि इसी दौरान रिहान का ऑल इंडिया मजलिस ए इतैहुदुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) से कोई कनेक्शन हो। इसके अलावा वायरल वीडियो को देखकर प्रतीत होता है कि रिहान के अलावा कुछ और लोग भी हैं, जो उसे उकसा रहे हैं। वीडियो में रिहान बेफ्रिक होकर मोबाइल के ठीक सामने खड़ा होकर गंदे शब्दों का प्रयोग कर रहा है।
कस्बे की सड़कों पर दिन में सन्नाटा
कस्बे के बाजारों से लेकर गली-मोहल्लों में जहां पूरे दिन रौनक रहती थी, वहीं रविवार को सुबह से ही सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। सभी दुकानों पर ताले लटके देखे गए। सिर्फ पुलिस फोर्स के अलावा इक्का दुक्का लोग ही दिखाई दिए। आलम यह था कि घरों से जो भी बाहर निकलता पुलिस उन्हें अंदर खदेड़ देती। नगर के मुख्य मार्ग, चौराहे, बाजार, से लेकर गली मोहल्लों तक सब वीरान दिखाई दिए।
दिनभर फैलती अफवाहों से भी माहौल गर्म
पहासू कस्बे में गोली मारने, आगजनी आदि घटनाओं की अफवाहों से भी माहौल काफी गर्म रहा। इसके चलते कस्बे केलोग काफी दहशत में थे। सुबह उपद्रवियों के तोड़फोड़ करते ही दूकानों में आग लगाने की अफवाह फैल गई। उसके थीड़ी देर बाद फायरिंग होने की चर्चा रही। जिससे लोग दहशत और घर से बाहर निकले अपनों की फोन पर कुशलक्षेम लेते नजर आए। हालांकि पुलिस ने इस तरह की घटनाओं से इनकार करते हुए लोगों को शांत किया।
डीएम-एसएसपी ने किया दौरा
फोर्स के साथ डीएम आंजनेय कुमार, एसएसपी सोनिया सिंह, एसपी देहात जगदीश पांडेय, एडीएम समेत आला अफसरों ने कस्बे में जगह-जगह दौरा किया। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि शांति बनाए रखें और किसी भी तरह के अफवाहों में न आएं। पठानटोला समेत अन्य स्थानों का जायजा लेने के बाद उन्होंने अधिकारियों की बैठक कर जगह-जगह निगरानी रखने के निर्देश दिए।