सोशल मीडिया पर एबीवीपी के खिलाफ कैंपेन चलाने के बाद दुष्कर्म की धमकियां पाने वाली डीयू छात्रा और कारगिल शहीद की बेटी ने कहा है कि वो भी अपने पिता की तरह देश के लिए गोली खाने से नहीं झिझकेगी। बता दें कि कौर ने रेप धमकियां मिलने के खिलाफ दिल्ली महिला आयोग की मदद से पुलिस में एफआईआर भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
2 of 9
गुरमेहर कौर, रामजस कॉलेज, एबीवीपी
कारगिल में शहीद हुए कैप्टन मनदीप सिंह की बेटी गुरमेहर कौर ने कहा है कि वो भी अपने पिता की तरह देश के गोली खाने से नहीं झिझकेगी। उसका कैंपेन उस संस्था के खिलाफ था जो 'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता' जैसे फंडामेंटल राइट को छीनने की कोशिश करता है।
विज्ञापन
3 of 9
abvp
गुरमेहर ने कहा कि 'मैं डरूंगी नहीं और ना ही पीछे हटूंगी, मेरे पिता ने देश के लिए गोली खाई और मैं भी देश के लिए गोली खाने को तैयार हूं। मैं चाहती हूं कि सभी छात्र हिंसा के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें और कहें कि अब वो ये सब बरदाश्त नहीं करेंगे।'
4 of 9
abvp
गुरमेहर ने बताया कि उसे कई तरह से धमकियां मिल चुकी हैं। 'मैं डरूंगी नहीं क्योंकि मैं जानती हूं कि मैं सच के लिए खड़ी हूं। और मेरे लिए ये मायने नहीं रखता कि आप सत्ता में है, कोई भी मुझसे ये नहीं कह सकता कि मुझे उनसे डरना चाहिए।'
विज्ञापन
5 of 9
abvp
अपने कैंपेन के बारे में गुरमेहर कहती हैं कि, 'रोज की तरह वो दिन भी सामान्य था, जब मुझे पता चला कि रामजस कॉलेज में हुए प्रदर्शन में कुछ छात्राएं को शारिरीक रूप से चोट पहुंचाई गई है। मुझे ये भी पता चला कि कुछ महिलाओं को रेप की धमकियां भी मिली हैं।
विज्ञापन
6 of 9
abvp
गुरमेहर कहती हैं कि मेरे ख्याल से ये सबसे उचित समय था जब इन एबीवीपी के लोगों के खिलाफ, या फिर किसी भी संगठन या स्टूडेंट के खिलाफ जिसने कानून को हाथ में लिया हो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाए।'
विज्ञापन
7 of 9
abvp
गुरमेहर आगे बताती हैं, 'यही वजह है कि हमने यह कैंपेन शुरु किया ताकि हमारा संदेश दूर तक पहुंचे और उन्हें पता चले कि हम ऐसे किसी भी नॉनसेंस या हिंसा को बरदाश्त नहीं करेंगे। मैं अपने देश से प्यार करती हूं और अपने साथी स्टूडेंट्स से भी और मैं फ्रीडम ऑफ स्पीच का सपोर्ट भी करती हूं।'
8 of 9
abvp
गुरमेहर ने कहा, 'मुझे देशद्रोही कहा जा रहा है। हालांकि मुझे नहीं लगता कि मुझे अपनी देशभक्ति प्रूव करने की जरूरत है। मसला तो ये है कि क्या वो राष्ट्रभक्त हैं? नहीं, जब आप अपने ही एक देशवासी को धमकाते हैं तो आप देशभक्त नहीं रह जाते।'
दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज में छात्रसंगठन एबीवीपी और आईसा के छात्रों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद कारगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन मंदीप सिंह की बेटी ने सोशल मीडिया पर एबीवीपी के खिलाफ एक अभियान शुरु किया है, जिसे पूरे देश के विश्वविद्यालयों से भारी समर्थन मिल रहा है।