फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवा रंग में रंग गया रामलीला मैदान, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा आसमान

Sun, 09 Dec 2018 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
vhp dharma sabha - फोटो : अमर उजाला
जय श्रीराम के जयघोष से रविवार को रामलीला मैदान और आसपास का इलाका गूंज उठा। मंदिर वहीं बनाएंगे.. के अटल इरादे के साथ रामभक्त विहिप की ओर से बुलाई गई धर्म सभा में ताकत दिखाने के लिए एकजुट दिखे। मंदिर निर्माण को लेकर उमड़े भक्तों की सड़कों पर कतारें लगीं रहीं। आलम यह था कि रामलीला मैदान की ओर जाने वाले रास्ते भगवा रंग में रंगे नजर आए। धर्म सभा में पहुंचने वाले भक्तों की तादाद को देखते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (अजमेरी गेट) से गुजरने वाली तमाम बसों के रूट परिवर्तित कर दिए गए। इस वजह से लोग अपने जरूरी काम के लिए पैदल आते-जाते दिखे।
विज्ञापन

2 of 6
vhp dharma sabha - फोटो : अमर उजाला
धर्म सभा में उत्तर प्रदेश के मेरठ, आजमगढ़, बरेली, सहारनपुर, वाराणसी सहित अन्य जिलों से भारी संख्या में रामभक्त पहुंचे, जिनका एक ही नारा था ‘राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे’। मंच पर विराजमान साधु-संतों के उद्बोधन को सुनने के लिए रामलीला मैदान खचाखच भरा था, वहीं बाहर सड़कों पर खड़े लोग भी बेहद उत्सुक दिखे। हरियाणा, दिल्ली सहित आसपास के प्रदेशों से हजारों लोगों से खचाखच भरी बसें पहुंची, इनमें युवाओं की तादाद अधिक रही।
विज्ञापन

3 of 6
vhp dharma sabha - फोटो : amar ujala
रामभक्तों का कहना था कि पहले ही काफी देर हो चुका है, लेकिन मंदिर वहीं बनाएंगे। इस दौरान लोगों के हाथ में कटआउट पर लिखे संदेश भी रामभक्तों की भावनाओं को बयां कर रहे थे। भगवान श्रीराम और हनुमान के मुखौटे पहनकर और उनके वेश में भी रामभक्त पहुंचे। रामलीला मैदान के अंदर भले ही कुर्सिंयां खाली रह गई, लेकिन बाहर राम नाम के जयकारे और हिन्दू समर्थकों के जयघोष सुनकर ऐसा लग रहा था कि अयोध्या में मंदिर निर्माण की यही से शुरुआत हुई है। हर वर्ग और उम्र के लोग भगवा झंडे और टोपी और राष्ट्रीय ध्वज के साथ सभा में शामिल हुए।

4 of 6
vhp dharma sabha - फोटो : amar ujala
मंदिर निर्माण में बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी
वाराणसी से आए अंकुर सिंह ने कहा कि सभा में हजारों की संख्या में पहुंचे लोग हिन्दुओं की आवाज और ताकत हैं। मंदिर निर्माण में अब  देरी नहीं होनी चाहिए और इसी मकसद से यहां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण की बात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने कही है। कांग्रेसी इसे काल्पनिक बताते हैं। दिल्ली के शेखर चहल ने कहा कि अपने धर्म और आस्था के प्रतीक को लेकर हिन्दू एकमत हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
विहिप धर्मसभा - फोटो : अमर उजाला
अदालत की बातों को ध्यान में रखते हुए हिन्दू इस बार मंदिर के जल्द से जल्द निर्माण के लिए उत्सुक हैं। मंदिर निर्माण के लिए भक्तों की एकजुटता से ही यह सपना साकार होगा। हर हाल में मंदिर वहीं बनाएंगे। हिन्दुओं की धार्मिक आस्था के बीच कोई बाधाएं पैदा करने की कोशिश करता है तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निर्माण में अब और देरी न हो, इस दिशा में सभी एकजुट होकर प्रयासरत हैं। राह में रोड़े अटकाने वालों को इस सभा के जरिये दिखा दिया गया कि हिन्दुओं की ताकत को कम न आंके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विहिप धर्मसभा - फोटो : अमर उजाला
श्रीराम जन्म भूमि मंदिर का प्रतीक लेकर पहुंचे समर्थक 
मेटल से निर्मित श्रीराम जन्म भूमि मंदिर के प्रतीक को हाथ में पहुंचे आजमगढ़ के पवन सिंह ने कहा कि मंदिर के निर्माण में हो रही देरी के कारण हिन्दू अपनी ताकत और एकजुटता दिखाने पहुंचे हैं। अयोध्या के बाद दिल्ली में एक साथ भारी संख्या में श्रीराम समर्थकों ने यह साबित कर दिया है कि इस बार मंदिर निर्माण को लेकर किसी तरह के भ्रम में नहीं पड़ने वाले हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें