उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिले अप्रत्याशित जनाधार ने उसके लिए ये चुनौती लाकर खड़ी कर दी है कि आखिर वो मुख्यमंत्री किसे बनाए। भाजपा को इस वक्त एक ऐसे मुख्यमंत्री की जरूरत है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास की राजनीति के साथ ही आरएसएस की विचारधारा पर भी खरा उतरे। यही नहीं उसे राज्य की जाति व्यवस्था के हिसाब से भी बिल्कुल उचित माना जाए।
विज्ञापन
2 of 11
election
- फोटो : अमर उजाला
बीजेपी के उच्च पदस्थ सूत्रों से ये जानकारी मिली है कि यूपी बीजेपी के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या, केंद्रीय राज्य मंत्री और भूमिहार नेता मनोज सिन्हा और केंद्रीय गृह मंत्री और ठाकुरों के नेता माने जाने वाले राजनाथ सिंह इस रेस में सबसे आगे हैं। ये तीनों ही प्रधानमंत्री से मिलने मंगलवार की शाम 7आरसीआर गए थे।
विज्ञापन
3 of 11
election
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के अनुसार मौर्या ने प्रधानमंत्री को कहा है कि वो पार्टी के सेवक हैं और पार्टी जिस रोल में चाहे वे उसकी सेवा करते रहेंगे।
4 of 11
election
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता जिन्होंने चुनाव में जीत हासिल की है और जिनका नाम भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल है का कहना है कि जनता के साथ ही मीडिया को भी पूरी तरह से सरप्राइज का इंतजार करना चाहिए। उत्तर प्रदेश बहुत बड़ा राज्य है और हमें जनाधार भी व्यापक मिला है इसलिए इसे ऐसे ही नहीं छोड़ सकते। जो भी होगा उससे सब चकित रह जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 11
up election 2017up election 2017
- फोटो : कुमार संजय
मंगलवार पूरे दिन पार्टी हाई कमांड, विशेष रूप से पार्टी अध्यक्ष अमित शाह राज्य के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ ही केंद्रीय संगठन से विचार विमर्श करने में व्यस्त रहे। इसके साथ ही अमित शाह ने संघ व बीजेपी के ज्वाइंट जनरल सेक्रेटरी कृष्ण गोपाल के साथ भी चर्चाएं कीं।
विज्ञापन
6 of 11
up election 2017
- फोटो : कुमार संजय
पार्टी सूत्रों के मुताबिक अब तक तीन नाम फेवरिट बनकर उभरे हैं। हालांकि कुछ भाजपा नेताओं का तो ये भी मानना है कि मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला लिया जा चुका है, अब सिर्फ व्यापक रूप से सहमति जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
7 of 11
up election 2017
- फोटो : कुमार संजय
एक वरिष्ठ नेता के अनुसार ये कोई गठबंधन की सरकार नहीं है। हमें नरेंद्र मोदी और अमित शाह के मार्गदर्शन में लैंडस्लाइड जीत मिली है और वही सही व्यक्ति हैं यह सुनिश्चित करने के लिए कि मुख्यमंत्री कौन होगा।
8 of 11
up election 2017up election 2017
- फोटो : कुमार संजय
अफवाहें तो ये भी थीं कि आरएसएस राजनाथ सिंह को यूपी का मुख्यमंत्री बनाना चाहती है क्योंकि राज्य में सबसे ऊंचा कद रखने वाले नेता हैं।
9 of 11
बीजेपी की जीत पर जश्न मानते पार्टी कार्यकर्ता।
- फोटो : Amar Ujala
सूत्रों का तो ये भी कहना है कि बुधवार को राजनाथ सिंह आरएसएस नेतृत्व से मिलने नागपुर भी जा सकते हैं। हालांकि यूपी में अगले सीएम के चुनाव के बाद मोदी कैबिनेट में रीशफल होने तय माना जा रहा है। जो शायद अप्रैल में कभी भी हो सकता है।
10 of 11
up election 2017up election 2017
- फोटो : कुमार संजय
अगर राजनाथ सिंह गृहमंत्रालय छोड़कर यूपी जाते हैं तो वह महत्वपूर्ण पद खाली हो जाएगा। वैसे भी अरुण जेटली पहले ही वित्त और रक्षा मंत्रालय जैसे दो बड़े मंत्रालय अकेले देख रहे हैं और राजनाथ के जाने के बाद गृहमंत्रालय किसको दिया जाएगा ये भी बड़ा मुद्दा होगा।