फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर ये हैं देश के मेहमान, जिन्होंने 'श्रीराम' के बारे में कहा ऐसा कि वायरल हुआ था वीडियो

Wed, 15 Mar 2017 06:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 15
अबू धाबी के प्र‌िंस बने भारत के मेहमान - फोटो : pti/ani
गणतंत्र दिवस पर इस बार अबू धाबी के प्रिंस को मुख्य अतिथि के तौर आमंत्रित किया गया है जिनके बारे में हम बता रहे हैं कुछ ऐसी रोचक बातें‌ जिन्हें जान चौंक सकते हैं आप। (सभी फोटोः पीटीआई/एएनआई)
विज्ञापन

2 of 15
abu dhabi prince - फोटो : PTI
अबू धाबी के राजकुमार अल नाहयान क्राउन प्रिंस होने के साथ ही यूएई के सेना के डिप्टी सुप्रीम कमांडर हैं। जाएद बिन सुलतान अल नाहयान की मृत्यु के बाद शेख मोहम्मद क्राउन प्रिंस बने थे।

विज्ञापन

3 of 15
abu dhabi prince - फोटो : PTI
मुस्लिम बहुल देश के क्राउन प्रिंस होने के बावजूद प्रिंस नाहयान को एक सेक्यूलर शख्स के रूप में जाना जाता है। उनके सेक्यूलर होने की बात उनके एक वायरल ‌वीडियो से भी साफ हो जाती है। दरअसल राम कथा कहने वाले मोरारी बापू का एक कार्यक्रम अबू धाबी में था। उस कार्यक्रम के दौरान ही प्रिंस ने अचानक स्टेज पर आकर श्रीराम के बारे में कुछ कहा ज‌िससे वो वीडियो वायरल हो गया।
  Sheikh prince of Abu Dhabi says Jai Shri Ram & honours Morari Bapu.

While Muslims here are busy renaming Ramzan to Ramadan to appease Arabs pic.twitter.com/JFZOCvOPMm — IBTL (@IndiaBTL) September 24, 2016

4 of 15
abu dhabi prince - फोटो : PTI
बता दें कि उस कार्यक्रम में राजकुमार ने स्टेज पर चढ़ते ही हजारों लोगों को जय सिया राम कहकर संबोधित किया। इसके बाद तो काफी देर तक हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। मोरारी बापू का यह कार्यक्रम 17 सितंबर, 2016 से 25 सितंबर 2016 के बीच अबू धाबी (संयुक्‍त अरब अमीरात) में हुआ था।
विज्ञापन

5 of 15
abu dhabi prince - फोटो : PTI
इस्‍लामिक देश में हिंदू कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ पर गर्व करते हुए प्रिंस ने सभी को धन्‍यवाद दिया। समारोह में उन्‍होंने कहा, 'मोरारी बापू, मैं आपके जितना ज्ञानी नहीं हूं। लेकिन मैं यह कहना चाहता हूं कि यहां आकर हमारा सम्‍मान बढ़ाने के लिए धन्‍यवाद।'
विज्ञापन

6 of 15
abu dhabi prince - फोटो : PTI
उन्होंने आगे कहा कि, 'संयुक्‍त अरब अमीरात सत्य, प्रेम और करुणा की धरती है। इसका सबसे बड़ा सबूत इतने बड़े धार्मिक गुरु का यहां कार्यक्रम आयोजित करना है। मैं यहां अरबी लोगों को देखकर बेहद खुश हूं। मैं इस कार्यक्रम में हिस्‍सा लेने के लिए व्‍याकुल हूं। जय सियाराम।' यह वीड‌ियो उस दौरा‌न इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था और ट्विटर पर लोगों ने इसे धड़ल्ले से शेयर किया था।
विज्ञापन

7 of 15
abu dhabi prince - फोटो : PTI
प्रिंस नाहयान की सिर्फ सेक्यूलर होने की खूबी ही नहीं है बल्कि उन्हें एक दयालु और प्रेमी इंसान के रूप में भी देखा जाता है। इस बात साब‌ित करने के ल‌िए एक छोटा सा वाकया काफी है क‌ि उन्होंने देश का राजकुमार होते हुए भी सड़क के किनारे एक बच्ची के साथ बैठे। आगे पढ़ें ये द‌िलचस्प क‌िस्सा...

8 of 15
abu dhabi prince - फोटो : PTI
दरअसल एक बार किसी स्कूल के बाहर एक बच्ची अपने पिता का ‌इंतजार कर रही थी। प्रिंस ने उसे देखा तो अपनी गाड़ी रोक दी। उतरकर उन्होंने उससे पूछा कि क्या रास्ता भूल गई है या क्या वो उसे घर छोड़ दें।

9 of 15
abu dhabi prince - फोटो : PTI
तब बच्ची ने कहा कि उसके पिता उसे लेने आने को थे लेकिन अभी तक वो नहीं आए हैं इसलिए वो इंतजार कर रही है। उसके बाद बच्ची ने प्रिंस को....

10 of 15
abu dhabi prince - फोटो : PTI
उसके बाद बच्ची ने प्रिंस के साथ उनकी कार से घर जाने से भी मना कर दिया। ‌इसके बाद प्रिंस के सहायक ने बच्ची को बताया कि ये देश के राजकुमार हैं और डरने की जरूरत नहीं है वो उसे घर छोड़ देंगे।

11 of 15
abu dhabi prince - फोटो : PTI
तब बच्ची ने उन्हें मना करते हुए कहा कि हां मैं जानती हूं लेकिन मेरे पापा ने किसी अजनबी के साथ जाने से मना किया है।

12 of 15
अबू धाबी के प्र‌िंस बने भारत के मेहमान - फोटो : ani
इसके बाद प्रिंस मुस्कुराए और उन्होंने बच्ची के साथ वहीं सड़क पर तब तक इंतजार करने का फैसला किया जब तक बच्ची के पिता नहीं आ जाते।

13 of 15
अबू धाबी के प्र‌िंस बने भारत के मेहमान - फोटो : ani
प्रिंस की इस दरियादिली के सोशल मीडिया पर आते ही यह वायरल हुआ था और काफी समय तक लोकप्रिय रहा था। प्रिंस की इस घटना की तस्वीर स्कूल के एक ही शिक्षक ने खींची थी।

14 of 15
अबू धाबी के प्र‌िंस बने भारत के मेहमान - फोटो : ani
इस गणतंत्र द‌िवस पर ‌प्र‌िंस नाहयान का मुख्य अ‌त‌िथ‌ि बनना भारत और यूएई के र‌िश्तों को मजबूत करने की ओर एक और कदम है।
विज्ञापन

15 of 15
अबू धाबी के प्र‌िंस बने भारत के मेहमान - फोटो : ani
आज ही भारत और यूएई के बीच में कई व्यापा‌र‌िक समझौते भी हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें