सी सैट का विरोध कर रहे छात्रों ने बुधवार को जूते पालिश करके अपना विरोध जताया। (सभी फोटो: विवेक निगम/अमर उजाला) छात्रों के एक समूह ने बुधवार दोपहर कनॉट प्लेस पहुंचकर आम लोगों के जूते पालिश किए। छात्रों ने राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर सात की तरफ लोगों के जूते पालिश किए। इस दौरान पुलिस को भी सूचना मिल गई। वह छात्रों को रोकने के लिए वह कनॉट प्लेस में तलाशती रही। विरोध में जूता पालिश कर रहे छात्रों का कहना है कि अगर सी-सैट को वापस नहीं लिया गया तो आने वाले दिनों में उनकी यही हालत होगी।