फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के कमरे को उसी तरह सहेजा है जैसा वो छोड़कर गए थे

विज्ञापन
1 of 11
दरवाजे पर दस्तक होते ही लगता है बेटा-बेटी आ गए। दरवाजा खेलते ही किसी अन्य को खड़े देखकर मन भर आता है। उपहार हादसे में 18 वर्ष पहले स्कूल जाने वाले अपने बेटे-बेटी को खोने वाली नीलम ने यह दर्द बयां किया। उन्होंने बताया कि आज भी दोनों बच्चों के कमरे को उसी तरह से सहेज रखा है जैसे वे बार्डर फिल्म देखने के लिए जाते समय छोड़ गए थे। नीलम ने कहा उन्हें बार-बार लगता है कि बच्चे यह न कहें मम्मी कमरा क्यों छेड़ा। (सभी फोटो: अनिल कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली)
विज्ञापन

बच्चों के कमरे को उसी तरह सहेजा है जैसा वो छोड़कर गए थे

2 of 11
नीलम कृष्ण मूर्ति उन अभागों में शामिल हैं जिन्होंने उपहार अग्निकांड हादसे में अपने दोनों बच्चों को गवां दिया। नीलम उन पलों को याद कर कहती हैं कि उनकी बेटी उन्नति (18) ने 12वीं कक्षा अच्छे नंबरों से पास की थी। वह कॉलेज में दाखिले के सपने संजो रही थी। वहीं, बेटा उज्जवल (13) नौवीं कक्षा में पढ़ता था।
विज्ञापन

बच्चों के कमरे को उसी तरह सहेजा है जैसा वो छोड़कर गए थे

3 of 11
नीलम ने बताया दोनों बच्चों ने कहा मम्मी सनी देओल की बॉर्डर फिल्म देखनी है और हमने भी बच्चों को प्यार से फिल्म देखने भेज दिया। हमें क्या पता था कि घर से गए बच्चे कभी वापस नहीं आएंगे। आग की सूचना मिली तो उपहार सिनेमा हॉल की तरफ भागे, लेकिन सब कुछ खाक हो चुका था।

बच्चों के कमरे को उसी तरह सहेजा है जैसा वो छोड़कर गए थे

4 of 11
आज भी जब दरवाजे पर घंटी बजती है तो लगता है बच्चे आ गए। फोन की घंटी बजती है तो लगता है कि बच्चे आने की सूचना देने वाले है। मन हर समय बच्चों में रहता है। क्या कर सकते हैं, घर सूना हो गया। जब से बच्चे गए हैं उनका हर सामान यानी स्कूल बैग, किताबें, कपड़े इत्यादि ज्यों का त्यों रखे हैं। हर रोज साफ सफाई कर जो सामान जहां था वैसे ही रख देते हैं।
विज्ञापन

बच्चों के कमरे को उसी तरह सहेजा है जैसा वो छोड़कर गए थे

5 of 11
अभी भी विश्वास नहीं होता कि बच्चे दूर चले गए हैं। हमने अपने बहुमूल्य 18 वर्ष न्याय पाने के लिए लगा दिए। इतना समय तो हमने अपने बच्चों के साथ नहीं गुजारा जितना अदालत में गुजार दिया। आखिर मिला भी क्या-बच्चों की मौत की कीमत। हम टूट गए हैं। अब नहीं लगता कि देश में आम लोगों के लिए न्याय है।
विज्ञापन

बच्चों के कमरे को उसी तरह सहेजा है जैसा वो छोड़कर गए थे

6 of 11
उपहार हादसे की 18वीं बरसी को बीते अभी दो माह ही हुए है कि पीड़ितो पर फिर मार पड़ गई। 13 जून 1997 को बार्डर फिल्म देखने गए 59 दर्शकों की आग लगने के कारण मौत हो गई थी जबकि 100 से ज्यादा घायल हो गए थे।
विज्ञापन

बच्चों के कमरे को उसी तरह सहेजा है जैसा वो छोड़कर गए थे

7 of 11
मरने वालों में कई बच्चे भी थे और कई तो आपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। काफी परिवारों का वंश भी खत्म हो गया है। हादसा तो एक था लेकिन मामले बन गए थे पांच। एक मुआवजे का निपटारा हो चुका है तो दूसरे का आज फैसला हो गया। शेष तीन अन्य मामले लंबित हैं उनमें कब फैसला आएगा पता नहीं।

बच्चों के कमरे को उसी तरह सहेजा है जैसा वो छोड़कर गए थे

8 of 11
उपहार सिनेमा अग्निकांड मामले की सुनवाई के दौरान अभियुक्तों ने अदालत के अहलमद दिनेश चंद्र शर्मा के जरिये मामले से संबंधित दस्तावेज भी गायब करवाए जिस आरोप में उसे नौकरी से भी हाथ धोना पड़ा। इस मामले में अहलमद के अलावा सुशील अंसल, गोपाल अंसल, एचएस पंवार, पीपी बत्रा, अनूप सिंह व कर्लन डीपी मल्होत्रा अभियुक्त हैं।

बच्चों के कमरे को उसी तरह सहेजा है जैसा वो छोड़कर गए थे

9 of 11
अदालती रिकॉर्ड से दस्तावेज चोरी का खुलासा जनवरी 2003 को हो गया था। 22 नबंवर 2006 को दिनेश चंद्र को गिरफ्तार कर आरोप पत्र दाखिल किया गया व 17 जनवरी 2008 को दिनेश के अलावा अन्य को अभियुक्त बनाते हुए आरोप पत्र दाखिल कर दिया। सात वर्ष की सुनवाई के बाद अदालत ने 31 मई 2014 को अभियोग तय कर दिए लेकिन एक वर्ष में मात्र एक ही गवाह से जिरह हो पाई है।

बच्चों के कमरे को उसी तरह सहेजा है जैसा वो छोड़कर गए थे

10 of 11
उपहार मामले की सुनवाई के दौरान पीड़ित नीलम कृष्णमूर्ति व अन्य को धमकाने, जान से मारने की धमकियां देने, महिला के सम्मान को ठेस पंहुचाने व लोकसेवक के आदेश की अवज्ञा करने के मामले में अंसल बंधुओं के अलावा उनके कर्मचारी प्रवीण शर्मा व दीपक कथपालियां के खिलाफ मामला आठ वर्ष से विचाराधीन था।
विज्ञापन

बच्चों के कमरे को उसी तरह सहेजा है जैसा वो छोड़कर गए थे

11 of 11
 उच्च न्यायालय ने 3 जुलाई 2007 को एक तरफा सुनवाई में निचली अदालत की सुनवाई पर रोक लगा दी थी। इस मामले में हाल ही में अदालत ने अंसल बंधुओं को आरोपमुक्त कर दिया जबकि उनके कर्मचारियों के खिलाफ मामला चलाने का निर्देश जारी कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें