फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव कांडः आरोपी विधायक सेंगर को पहले भेजा जाना था तिहाड़ जेल, फिर क्यों बदला ठिकाना

Tue, 06 Aug 2019 05:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
kuldeep sengar - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव दुष्कर्म मामले में आरोपी बांगरमऊ के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और सह-आरोपी शशि सिंह को भारी सुरक्षा के बीच सोमवार को उत्तर प्रदेश की सीतापुर जेल से लाकर दिल्ली की तीस हजारी अदालत के जिला न्यायाधीश व सत्र न्यायाधीश धर्मेश शर्मा के समक्ष पेश किया गया। दोपहर दो बजे केस की सुनवाई के बाद दोनों आरोपियों को रोहिणी जेल भेज दिया गया। हालांकि पहले इन्हें तिहाड़ जेल भेजा जाना था, जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ जो फैसला बदला गया....
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
kuldeep sengar - फोटो : अमर उजाला
सुनवाई के दौरान कोर्ट के बाहर पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल भी तैनात किए गए थे। इस दौरान भारी संख्या में वकील भी मौजूद थे। कोर्ट में प्रवेश न मिलने के कारण वे बेहद नाराज दिखे। सुप्रीम कोर्ट ने 1 अगस्त को इस केस से संबंधित मामलों को दिल्ली ट्रांसफर करने का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को 28 जुलाई को हुई दुर्घटना की जांच एक हफ्ते में करने और 45 दिन में दुष्कर्म मामले की सुनवाई पूरी करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन

3 of 8
kuldeep sengar - फोटो : अमर उजाला
अदालत ने उनके दो परिजनों को कोर्ट रूप में मिलने की अनुमति दी, लेकिन भारी भीड़ के कारण सेंगर की पत्नी और बेटा कोर्ट रूम में घुस ही नहीं पाए। मीडिया को कोर्ट रूम में घुसने के लिए पुलिस से काफी देर तक नोक-झोंक करनी पड़ी। किसी तरह की मनाही नहीं होने पर भी पुलिस मीडियाकर्मियों को कोर्ट रूम में घुसने नहीं दे रही थी।

4 of 8
kuldeep sengar - फोटो : अमर उजाला
अदालत ने सेंगर और शशि सिंह के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य आरोपों पर दलीलें सुनने के लिए बुधवार की तारीख तय की है। कोर्ट को बताया गया कि इस केस में सीबीआई की ओर से कौन वकील पेश होगा, इससे संबंधित कोई आदेश सुप्रीम कोर्ट से अभी प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन

5 of 8
kuldeep sengar - फोटो : अमर उजाला
मामले की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकीलों ने कहा कि यह मामला मीडिया ट्रायल बन चुका है। मीडिया को केस की सुनवाई में आने की अनुमति दी गई है। इससे आरोपी का केस की निष्पक्ष सुनवाई का अधिकार प्रभावित होगा। अदालत ने आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर व शशि सिंह की पेशी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किया था। अदालत ने अन्य आरोपियों को 6 अगस्त को अदालत में पेश करने के लिए प्रोडक्शन वारंट भी जारी कर रखा है। 
विज्ञापन

6 of 8
kuldeep sengar - फोटो : अमर उजाला
पेश मामला चार जून वर्ष 2017 को भाजपा से निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर द्वारा उनके आवास पर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप से जुड़ा है। लड़की नौकरी की तलाश में विधायक के घर पहुंची थी। शशि सिंह पर आरोप है कि उसने लड़की को नौकरी का लालच देकर सेंगर के घर तक पहुंचाया था।
विज्ञापन

7 of 8
kuldeep sengar - फोटो : अमर उजाला
पीड़िता के पिता की कथित तौर पर 2018 में पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। हाल ही में 28 जुलाई को उन्नाव में एक ट्रक से कार को रौंदने की घटना में पीड़िता की चाची और मौसी की मौत को लेकर भी सेंगर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

8 of 8
kuldeep sengar - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा के मद्देनजर भेजा गया रोहिणी जेल
उन्नाव में किशोरी से दुष्कर्म मामले में आरोपी भाजपा के निष्कासित विधायक कुलदीप सेंगर को रोहिणी जेल भेजने का फैसला सुरक्षा के लिहाज से लिया गया है। सेंगर को तिहाड़ जेल भेजा जाना था, लेकिन बाद में उसे रोहिणी जेल में शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया। तीस हजारी अदालत में पेशी के बाद उसे रोहिणी जेल में भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें