फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 घर 11 मौत: गुमनाम चिट्ठी से फिर उलझा बुराड़ी कांड, 'बीड़ी वाले बाबा' से जुड़ा कनेक्शन

Thu, 12 Jul 2018 07:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
burari death case - फोटो : अमर उजाला
राजधानी दिल्ली के बुराड़ी कांड में एक नया मोड़ आ गया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को एक अज्ञात शख्स ने पुलिस को चिट्ठी लिखकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस चिट्ठी में भाटिया परिवार और किसी तांत्रिक के बीच संपर्क होने की बात बताई गई है। हालांकि गुरुवार को पुलिस ने बताया कि बुराड़ी कांड में सभी की मौत फांसी लगाने से हुई है। इसमें किसी तांत्रिक या बाबा का कोई हाथ नहीं है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
burari murder
आपको बता दें कि पुलिस को मृत मिले परिवार के 11 सदस्यों के अलावा किसी बाहरी व्यक्ति या किसी तांत्रिक का हाथ होने का सबूत कोई सबूत नहीं मिला है। इसके बाद गुमनाम चिट्ठी आने के बाद इस केस में नया मोड़ आ गया।
विज्ञापन

3 of 6
burari death case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस कमिश्नर को यह गुमनाम चिट्ठी 3 जुलाई को लिखी गई है। चिट्ठी लिखने वाले शख्स का कहना है कि भाटिया परिवार दिल्ली के ही किसी बाबा के संपर्क में था, अंधविश्वास के चक्कर में पूरे परिवार ने सुसाइड कर लिया।

4 of 6
burari death case - फोटो : हिमांशु सोनी
इस गुमनाम चिट्ठी में किसी बीड़ी वाले बाबा के बारें में बताया गया है। इसमें यह जिक्र है कि भाटिया परिवार का इस तांत्रिक के पास आना-जाना था। यह तांत्रिक दिल्ली के कराला में रहता है, इसका नाम चंद्रप्रकाश पाठक है।
विज्ञापन

5 of 6
11 deadbody - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, चंद्रप्रकाश बीड़ी वाले बाबा और दाढ़ी वाले बाबा के नाम से जाना जाता है। चिट्ठी के मुताबिक, बीड़ी वाले बाबा अपने आप को हनुमान भक्त कहता है। वह शाम 6 बजे तक झाड़ फूंक का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
11 deadbody
चिट्ठी के अनुसार, इस बाबा की पत्नी भी तांत्रिक है। चिट्टी लिखने वाले शख्स ने दावा किया है कि भाटिया परिवार के कई सदस्यों को उसने बाबा के पास जाते हुए देखा है। गुमनाम चिट्ठी में पुलिस से अपील की गई है कि इन मौतों के पीछे बाबा का हाथ हो सकता है इसलिए इसकी जांच की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें