फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 'मेरा नाम खालिद जरूर है लेकिन मैं आतंकी नहीं हूं'

विज्ञापन
1 of 10
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में कथित रूप से देशविरोधी नारे लगाने का मुख्य आरोपी उमर खालिद अपने बाकी चार साथियों के साथ रविवार देर रात कैंपस पहुंचा। उसने कैंपस के सैकड़ों छात्रों के साथ सभा की और एक लंबा भाषण दिया जिसमें उसने सरकार और दिल्ली पुलिस की खूब खिल्ली उड़ाई। बता दें कि खबर मिलने पर पुलिस भी जेएनयू पहुंच गई लेकिन जेएनयू प्रशासन की मंजूरी न मिलने के कारण उसे अंदर नहीं जाने दिया गया। वहीं सूत्रों से तो ये भी खबर आ रही है कि पुलिस ने जेएनयू वीसी को कोई चिट्ठी नहीं भेजी है।
विज्ञापन

VIDEO: 'मेरा नाम खालिद जरूर है लेकिन मैं आतंकी नहीं हूं'

2 of 10
खालिद के साथ आरोपी छात्र अनिर्बान, आशुतोष, रामा नागा और अनंत भी मौजूद हैं। पुलिस को कैंपस के अंदर जाने के लिए जेएनयू के वीसी की बैठक का इंतजार है। वहीं खबर ये भी है कि कुछ देर में जेएनयू के टीचर्स एसोसिएशन की बैठक होने वाली है। कल रात उमर खालिद ने 15 मिनट लंबा भाषण दिया जिसमें उसने बताया कि उसने पाकिस्तान समर्थक और भारत विरोधी कोई नारा नहीं लगाया है। गलत वीडियो के माध्यम से उसका मीडिया ट्रायल किया जा रहा है। खालिद ने और भी बहुत कुछ कहा ये जानने पढ़ें आगे की स्टोरी व देखें खालिद का वीडियो।
विज्ञापन

VIDEO: 'मेरा नाम खालिद जरूर है लेकिन मैं आतंकी नहीं हूं'

3 of 10
उमर खालिद ने अपने भाषण की शुरूआत करते ही कहा कि 'मेरा नाम उमर खालिद जरूर है बट आई एम नॉट ए टेररिस्ट।' उमर खालिद ने कहा कि अगर मैंने कुछ गलत किया है तो पुलिस आए और मुझे ले जाए। उसने कहा कि मैंने भारत विरोधी नारे नहीं लगाए। मीडिया में मेरा ट्रायल हो रहा है।

VIDEO: 'मेरा नाम खालिद जरूर है लेकिन मैं आतंकी नहीं हूं'

4 of 10
उमर ने आगे कहा कि इस समय और पिछले कुछ टाइम से छात्र सड़कों पर हैं, मैं उनका शुक्रगुज़ार हूं। ये लड़ाई कुछ हम 5-6 लोगों के लिए नहीं थी, आज ये लड़ाई इस विश्वविद्यालय की नहीं बल्कि देश के हर विश्वविद्यालय की लड़ाई है कि आने वाले दिनों में हमारा कैसा समाज होगा।
विज्ञापन

VIDEO: 'मेरा नाम खालिद जरूर है लेकिन मैं आतंकी नहीं हूं'

5 of 10
खालिद ने सरकार और दिल्ली पुलिस की जांच पर व्यंग करते हुए कहा कि पिछले 10 दिनों में मुझे अपने बारे में ऐसी ऐसी बातें पता चलीं जो मुझे खुद नहीं पता थी। मुझे पता चला कि मैं 2 बार पाकिस्तान होकर आया हूं, मेरे पास पासपोर्ट नहीं है और मैं पाकिस्तान हो कर आया हूं। फिर मुझे पता चला कि में मास्टरमाइंड था। उसने कहा कि जेएनयू के छात्रों के माइंड बहुत बहुत इंटेलिजेंट हैं इसलिए मास्टरमाइंड हैं।
विज्ञापन

VIDEO: 'मेरा नाम खालिद जरूर है लेकिन मैं आतंकी नहीं हूं'

6 of 10
उमर ने ये भी कहा कि पुलिस कह रही है कि मैं कई विश्वविद्यालय में लंबे समय से ऐसी योजना बना रहा था। पिछले कुछ दिनों में मैंने 800 कॉल किए हैं, कहां किए हैं, कोई सबूत कुछ नहीं। अरब में किया है, पहली बात ये कि कोई सबूत तो लाओ।
विज्ञापन

VIDEO: 'मेरा नाम खालिद जरूर है लेकिन मैं आतंकी नहीं हूं'

7 of 10
उमर बोला कि जैश से मेरा नाम जोड़ा गया, जब पहली बार सुना तो हंसी आई, और लगा कि जैश ए मोहम्मद को पता चलेगा तो झंडेवालान पर जाकर प्रोटेस्ट करने लगेगा।

VIDEO: 'मेरा नाम खालिद जरूर है लेकिन मैं आतंकी नहीं हूं'

8 of 10
उसने मीडिया पर भी निशाना साधा और कहा कि कुछ तो शर्म हो, ये वाकई में मीडिया ट्रायल है, उन्होंने हमें फंसाने की कोशिश की है। आईबी और एजेंसी ने कह दिया कि जैश ए मोहम्मद का कोई लिंक नहीं है, लेकिन माफी मांगना भी सही नहीं समझा। जिस किस्म से झूठ बोले, अगर मीडिया ने जो बातें कहीं, अगर उनको लगा कि वो बच जाएंगे तो ये नहीं चलेगा।

VIDEO: 'मेरा नाम खालिद जरूर है लेकिन मैं आतंकी नहीं हूं'

9 of 10
जेएनयू के छात्र आपको इसका मज़ा चखाएंगे, एक एक चैनल को इसका जवाब देना होगा। चिंता मुझे तब हुई जब मैंने अपनी बहन और पिता के बयान देखे, किसी को बोला बलात्कार कर देंगे किसी को बोला जान से मार देंगे।
विज्ञापन

VIDEO: 'मेरा नाम खालिद जरूर है लेकिन मैं आतंकी नहीं हूं'

10 of 10
लेकिन बता दें कि खालिद ने जो पूरा विवाद हुआ उसपर कुछ नहीं बोला। वो पूरे भाषण में अपने लिए सफाई देता रहा। देखें वो वीडियो जिसमें खालिद ने जेएनयू में कल रात भाषण दिया। हालांकि हम इस वीडियो की सत्यता का कोई प्रमाण नहीं देते ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। (क्लिक कर देखें वीडियो)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें