देशद्रोह के आरोप में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार से मिलने उनके परिजन दिल्ली आए हैं। अपने पोते से मिलने के लिए बेगुसराय से आए कन्हैया के दादा ने उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है। फिलहाल कन्हैया के संबंधी सीपीआई के दिल्ली ऑफिस अजॉय भवन में रुके हुए हैं।
विज्ञापन
कन्हैया से मिलने दिल्ली आया परिवार, इस ऑफिस में रुके हैं सब
2 of 6
कन्हैया कुमार के दादा ने एक मार्मिक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि दिल्ली आने के बाद वो बोलता था कि दादाजी प्रोफेसर बनने की इच्छा है इसलिए जेएनयू गए हैं लेकिन, यहां आने के बाद सबकुछ एक झटके में ऐसे बदल जाएगा ये किसी ने नहीं सोचा था।
विज्ञापन
कन्हैया से मिलने दिल्ली आया परिवार, इस ऑफिस में रुके हैं सब
3 of 6
बता दें कि कन्हैया का परिवार बिहार के बेगुसराय में रहता है और कन्हैया के गिरफ्तारी की सूचना भी उन्हें टीवी से मिली। कोर्ट में पेशी के दौरान उसपर हमले के बाद से कन्हैया की मां बेहद चिंतित थीं क्योंकि अब टीवी पर भी वो अपने बेटे को नहीं देख पा रही थीं।
कन्हैया से मिलने दिल्ली आया परिवार, इस ऑफिस में रुके हैं सब
4 of 6
कन्हैया का हालचाल न मिलने से परेशान कन्हैया की मां ने अपने कुछ रिश्तेदारों से गुहार लगाई कि वो दिल्ली जाकर कन्हैया का हाल चाल ले आएं और एक बार उसे देख आएं।
विज्ञापन
कन्हैया से मिलने दिल्ली आया परिवार, इस ऑफिस में रुके हैं सब
5 of 6
कन्हैया से मिलने आए उनके भाई मणिकांत कुमार सिंह ने दिल्ली पहुंचने के बाद कहा कि हमें देश के संविधान और न्याय व्यस्था पर पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि कन्हैया जल्द ही छूट जाएगा। हालांकि कन्हैया के दादा उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और चाहते हैं कि कन्हैया की सुरक्षा की पूरी व्यस्था होनी चाहिए।