shivam mavi
- फोटो : twitter
उन्होंने बताया कि शिवम को स्कूल छोड़ने के लिए उनके पिता पंकज मावी बाइक से जाते थे। एक दिन पंकज की तबियत ठीक नहीं थी। इस पर उन्होंने कहा कि वह स्कूल नहीं जा पाएंगे, मगर शिवम ने कहा कि कोई बात नहीं। वह पैदल ही स्कूल पहुंच गया। चूंकि वह परिवार की आर्थिक स्थिति को जानता था, लिहाजा उसने पैदल जाना ही सही समझा। यह उसकी काम के प्रति धुन ही थी, जो उसे बहुत ऊंचाई पर ले जाएगी।