फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मॉल में होंगी दो और लाश': करोल बाग अग्निकांड में नया दावा, UPSC छात्र समेत दो की मौत; एक को पहचानना मुश्किल

Sat, 05 Jul 2025 06:55 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के करोल बाग इलाके में बने विशाल मेगा मार्ट में आग लगने से एक छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई। 24 घंटे बाद भी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया गया। क्राइम टीम व एफएसएल मामले की जांच में जुटी है। डीएनए से पहचान होगी।
विज्ञापन
1 of 6
विशाल मेगा मार्ट में सर्च ऑपरेशन - फोटो : भूपिंदर सिंह
करोल बाग के विशाल मेगा मार्ट में आग लगने के मामले में यूपीएससी के छात्र समेत अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल राहत और बचाव का काम 24 घंटे बाद भी जारी है। चार मंजिला इमारत के कोनों में रह-रहकर आग भड़के जा रही है। शुक्रवार शाम करीब पौने सात बजे से दमकल की 26 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

2 of 6
विशाल मेगा मार्ट में सर्च ऑपरेशन - फोटो : भूपिंदर सिंह
दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही इमारत में गहन तलाशी हो पाएगी। फिलहाल अंदर का तापमान बहुत ज्यादा है। शनिवार शाम तक 10 गाड़ियां कूलिंग के काम में जुटी थीं। इस दौरान दमकल के अलावा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन

3 of 6
विशाल मेगा मार्ट में सर्च ऑपरेशन - फोटो : भूपिंदर सिंह
हादसे में यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र कुंवर धीरेंद्र विक्रम सिंह (24) की मौत हो गई। शुक्रवार देर रात उसका शव इमारत की लिफ्ट से बरामद हुआ। विक्रम की दम घुटने से मौत होने की बात की जा रही है। वहीं शनिवार दोपहर के समय दूसरी मंजिल बुरी तरह जला हुआ एक अन्य शव बरामद हुआ। उसकी पहचान नहीं हो पाई।

4 of 6
विशाल मेगा मार्ट में सर्च ऑपरेशन - फोटो : भूपिंदर सिंह
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। मूलरूप से सोनभद्र यूपी के रहने वाले कुंवर विक्रम सिंह का शव आरएमएल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। करोल बाग थाना पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के बाद शार्ट सर्किट से आग की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

5 of 6
विशाल मेगा मार्ट में सर्च ऑपरेशन - फोटो : भूपिंदर सिंह
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वाल्सन ने बताया कि करोल बाग के पदम सिंह रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट में शुक्रवार शाम करीब 6.45 बजे आग लग गई थी। करीब 350 से 400 गज की चार मंजिला इमारत को आग ने अपने पूरे आगोश में ले लिया। शुरुआत में किसी के हताहत न होने की बात की जा रही थी।

पुलिस व दमकल विभाग की टीम ने हाईड्रोलिक क्रेन वाली गाड़ी की मदद से इमारत में अंदर जाने का रास्ता बनाया। देर रात को आग को काफी हद तक काबू पाकर अंदर घुसा गया। इसके बाद लिफ्ट तोड़कर अंदर से धीरेंद्र विक्रम सिंह का शव बरामद हुआ। आग लगने के समय वह मार्ट में खरीदारी करने के लिए आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विशाल मेगा मार्ट में सर्च ऑपरेशन - फोटो : भूपिंदर सिंह
बचाव कार्य अभी जारी ही था कि शनिवार दोपहर करीब पौने एक बजे बचाव दल को दूसरी मंजिल से एक और शव बरामद हुआ। शव इतनी बुरी तरह जला हुआ था कि उसकी यह भी पहचान नहीं हो पा रही थी कि यह महिला या पुरुष का शव है। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया है। फिलहाल कोई परिवार पुलिस के पास नहीं पहुंचा था।

वहीं कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि इमारत में एक से दो और लोगों की लाश मिल सकती है। इसको लेकर मामले की जांच जारी थी। क्राइम टीम और एफएसएल की टीम मौके पर मौजूद थी। आग पूरी तरह बुझने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि हादसे में किसी और की जान गई है या नहीं। पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें