फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली डबल मर्डर केस में नया खुलासा: ये वॉयस मैसेज बना मां-बेटे की हत्या का कारण, इसलिए भड़का नौकर; पूरी कहानी

Sat, 05 Jul 2025 10:24 AM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली डबल मर्डर में नया खुलासा हुआ है। आरोपी को वॉयस मैसेज भेजना बना रुचिका और उसके बेटे की हत्या का कारण बना। कातिल ने रुचिका की की गर्दन को 80 फीसदी से ज्यादा काट दिया था। गर्दन में सिर्फ हड्डी बची थी जो कटी नहीं थी।
विज्ञापन
1 of 11
Delhi double murder - फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली में हुए दोहरे हत्याकांड की कहानी को जिसने भी सुना वही कांप उठा। कातिल नौकर ने पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले राज खोले हैं। अब नया खुलासा हुआ है कि आरोपी को कपड़ा कारोबारी की पत्नी ने वॉयस मैसेज भेजा था। इसी वॉयस मैसेज के कारण आरोपी ने मां-बेटे की हत्या कर दी। आइए जानते हैं कपड़ा कारोबारी की पत्नी ने वॉयस मैसेज में नौकर से क्या कहा था।

कपड़ा कारोबारी कुलदीप सेवानी की पत्नी रुचिका (42) और बेटे कृष (14) की हत्या के आरोपी नौकर मुकेश ने जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया उससे सुनकर पुलिसवालों के रोंगटे खड़े हो गए। आरोपी ने खासकर रुचिका की बड़ी बेहरमी से हत्या की। उसने बड़े वाले चाकू से रुचिका की गर्दन को 80 फीसदी से ज्यादा काट दिया था। गर्दन में सिर्फ हड्डी बची थी जो कटी नहीं थी।  
 
विज्ञापन

2 of 11
मृतक मां-बेटे और कातिल नौकर मुकेश - फोटो : अमर उजाला
उधार दिए 45 हजार रुपये और मोबाइल मांगे
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त हेमंत तिवारी ने बताया कि रुचिका ने आरोपी मुकेश पासवान (24) को बुधवार करीब साढ़े तीन बजे वॉयस मैसेज भेजा था। मुकेश को वॉयस मैसेज भेजकर रुचिका ने उधार दिए 45 हजार रुपये और मोबाइल मांगे थे। यही मैसेज रुचिका की हत्या का कारण बना। 


 
विज्ञापन

आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर
लाजपत नगर थाना पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में किया जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस उपायुक्त हेमंत तिवारी ने बताया कि आरोपी करीब दो महीने से बीमार था और वह ड्यूटी पर कम ही आ रहा था। 

4 of 11
मृतक रुचिका - फोटो : अमर उजाला
वीडियो कॉल कर मुकेश की कराई थी रुचिका से बात
पिछले चार दिन से उसने लगातार छुट्टी कर ली। इस पर रुचिका ने दोपहर 12.30 बजे अपने दो अन्य नौकर प्रेम और सुरेंद्र को मुकेश के घर भेज दिया था। वहां इन दोनों ने वीडियो कॉल कर मुकेश की रुचिका से बात कराई थी। 

 
विज्ञापन

5 of 11
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
रुचिका ने करीब 3.30 बजे मुकेश को भेजा था वॉयस मैसेज
वीडियो कॉल पर रुचिका ने उसे बहुत ज्यादा डांटा और उधार दिए 45 हजार रुपये मांगे। उसके बाद रुचिका ने दोपहर करीब 3.30 बजे मुकेश को वॉयस मैसेज भेजा था। इस मैसेज में रुचिका ने मुकेश से कहा था कि वह पैसे लिए बिना नहीं मानेगी। वह उसके घर आएगी और उसके पिता के सामने उसकी बेइज्जती करेगी।
विज्ञापन

6 of 11
मृतक मां और बेटे - फोटो : अमर उजाला
लाजपत नगर पुलिस को रुचिका के मोबाइल से ये वॉयस मैसेज मिल गया है। इस मैसेज से वह आग बबूला हो गया। ऐसे में उसने मालकिन रुचिका की हत्या करने की ठान ली। वह अपने घर से ही धारदार पैना बड़ा वाला चाकू अपने साथ ले गया था। 

 
विज्ञापन

7 of 11
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
21 मिनट में हत्याकांड को दिया अंजाम
आरोपी मुकेश रात 7.27 बजे कारोबारी कुलदीप सेवानी के घर में घुसा था। वह मां-बेटे की हत्या कर 7.48 बजे घर से निकल गया। वहां से वह सीधे अमर कॉलोनी में अपने कमरे में गया। वहां उसने कपड़े बदले और बैग लिया। उसके बाद वह ऑटो लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन चला गया था। घटना के समय पहने कपड़े उसने अमर कॉलोनी में किसी मकान की छत पर फेंक दिए थे।

8 of 11
दिल्ली में इसी मकान में हुई डबल मर्डर की वारदात - फोटो : अमर उजाला
घर पर नहीं थी रुचिका
आरोपी मुकेश ने बताया कि वह बुधवार शाम 6.48 बजे पीड़ित कारोबारी के घर पहुंच गया। उसने देख लिया था कि नीचे स्कूटी नहीं है, इसका मतलब महिला घर पर नहीं है। उसे पता था कि रुचिका दुकान से जल्द घर आ जाती है। घटना वाले दिन दांत में दर्द होने के कारण रुचिका डॉक्टर के पास गई थी। 

 

9 of 11
दिल्ली में इसी मकान में हुई डबल मर्डर की वारदात - फोटो : अमर उजाला
पानी पीने के लिए गेट खुलवाया
रुचिका 7.27 बजे घर आ गई थी। रुचिका को देखकर मुकेश दूसरी मंजिल पर चला गया। जब रुचिका घर के अंदर चली गई तो उसने डोर बेल बजाकर पानी मांगा। रुचिका ने उसे पानी की बोतल लाकर दे दी। 

10 of 11
दिल्ली में डबल मर्डर की वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, आरोपी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
रुचिका ने उसे डांट दिया था
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जब रुचिका उसे पानी दे रही थी तभी उसे खरी-खोटी सुना दी थी। रुचिका ने उससे कहा था कि ड्यूटी पर आता नहीं है और यहां शक्ल दिखाने आ जाता है। पानी देकर रुचिका रसोई में जाने लगी। तभी वह भी रुचिका के पीछे-पीछे रसोई में गया और उससे पीछे से दबोच लिया। उसके बाद उसने उसकी गर्दन काट दी। हालांकि रुचिका ने उसका काफी विरोध किया था। 
 
विज्ञापन

11 of 11
आरोपी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बेटे को नीचे से पकड़कर लाया था
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बेटे कृष ने मुकेश को रुचिका की हत्या करते हुए देख लिया था। वह चिल्लाता हुआ सीढ़ियों से नीचे भागा। मुकेश उससे पकड़ कर घर में लाया था। इस दौरान कृष की आवाज किसी पड़ोसी ने नहीं सुनी थी। वह कृष को बाथरूम में ले गया और वहां उसने एक झटके में ही कृष की गर्दन काट दी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली दोहरा हत्याकांड: नौकर मुकेश की जुबानी पूरी कहानी, खड़े हो गए पुलिसवालों के रोंगटे; बेवजह मारा गया बेटा


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें