फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में जहरीली गैस का कहर जारी, दो भाइयों ने गंवाई जान

Sun, 13 Aug 2017 02:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मॉल के टैंक  की सफाई के दौरान दम घुटने से दो भाइयों की मौत
-आनंद विहार स्थित अग्रवाल फन सिटी मॉल में सेटलिंग टैंक की सफाई के दौरान हादसा 
-दोनों लड़कों के पिता अचेत व एक दमकलकर्मी जख्मी, एक सप्ताह में दूसरी घटना
अमर उजाला ब्यूरो 
नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी में प्रशासन ने घिटोरनी और लाजपत नगर में सीवर सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आकर मौतों की घटना से सबक नहीं लिया है। शाहदरा जिले के आनंद विहार स्थित अग्रवाल फन सिटी मॉल में शनिवार दोपहर सेटलिंग टैंक  (मॉल के बेसमेंट स्थित दूसरे तल में बने सीवेज टैंक) की सफाई लिए उतरे एक व्यक्ति और उसके दो पुत्र जहरीली गैस की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में दोनों पुत्रों की मौत हो गई, जबकि पिता अचेत हो गया। पिछले एक सप्ताह में यह दूसरी घटना है। हादसे की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंचा दमकलकर्मी महिपाल सिंह सिर के बल टैंक में गिरने से जख्मी हो गया।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
दोनों को डॉ.हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आनंद विहार थाना पुलिस ने मॉल प्रबंधन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक मृतकों की शिनाख्त मो.जहांगीर (24) व मो. एजाज (22) पुत्र मो. यूसुफ के रूप में हुई है। यूूसुफ परिवार के साथ ए-127, विक्रम एंक्लेव, शालीमार गार्डन, साहिबाबाद (यूपी) में रहता है।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
उसका बेटों के साथ अग्रवाल मॉल में स्क्रेप उठाने का काम था। वे मॉल से कबाड़ उठाने के अलावा कभी कभार मॉल के बेसमेंट में बने सेटलिंग टैंक की सफाई भी कर दिया करते थे। मॉल के बेसमेंट की दूसरी मंजिल (नीचे) में कमरेनुमा एक टैंक बना हुआ था।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार दोपहर तीनों टैंक की सफाई करने पहुंचे और एक-एक कर टैंक में उतरे, लेकिन बाहर नहीं निकल पाए। बाहर खड़ लोगों की सूचना पर पुलिस व दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। बचाव के दौरान एक दमकलकर्मी टैंक में गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
​चारों लोगों को डॉ. हेडगेवार अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जहांगीर को मृत घोषित कर दिया। एजाज ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें