फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना पूरा होने से पहले ही छोड़ गया दुनिया, पिछले दिनों ही सिंगापुर में अमन को मिली थी नौकरी

Tue, 29 Oct 2019 09:03 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 6
फरीदाबाद में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के रहने वाले साफ्टवेयर इंजीनियर अमन अग्रवाल का सपना था कि वह विदेश में नौकरी करें। इसके लिए पिता दिलीप राज अग्रवाल ने करीब पांच साल पहले वाराणसी से अपना कारोबार को दिल्ली में शिफ्ट करना शुरू किया था। इस दौरान परिवार समेत खुद भी फरीदाबाद की ग्रीनफील्ड कॉलोनी के बी-ब्लॉक में रहने लगे थे। 
विज्ञापन

2 of 6
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
अमन परिवार का इकलौता चिराग था। विदेश में नौकरी करना उसका सपना था। अपने सपने को पूरा करने के लिए अमन ने दिनरात एक कर दिया थ। यही कारण था कि पिछले दिनों सिंगापुर की एक कंपनी से उसका कॉल लेटर भी आ चुका था। उसे वीजा भी मिल चुका था। 18 नवंबर को उसे सिंगापुर स्थित एक कंपनी में ज्वाइन करना था। 
 
विज्ञापन

3 of 6
विलाप करते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले ही वह दिवाली की रात कार दुर्घटना में इस दुनिया को अलविदा कह गया। यह कहते-कहते उनके पिता के आंखों से आंसू की धार निकल पड़ी। उन्होंने बताया कि अमन पढ़ाई में काफी तेज था। पुणे से बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी। वह अपने कॉलेज में टॉप-टेन में शामिल था। पुणे, मुंबई, चेन्नई में उसने विभिन्न कंपनियों में नौकरी की। अब विदेश में नौकरी का उसका सपना पूरा होने वाला था। इससे पहले वह रविवार रात को दिवाली पर अपने दोस्त व रिश्तेदारों से मिलने फुफेरे भाई प्रखर के साथ निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा।

अंतिम बार हुई थी पिता से बात

4 of 6
भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
कार दुर्घटना में जान गंवाने वाले साफ्टवेयर इंजीनियर अमन अग्रवाल देर रात तक घर नहीं लौटे थे। उनकी आखिरी बार पिता से बात हुई थी। करीब पौने एक बजे तक घर न पहुंचने पर पिता ने फोन कर बेटे से घर जल्दी आने के लिए कहा था। फोन कटने के बाद पिता को नींद आ गई थी। रात करीब ढ़ाई बजे अमन के जेब से मिले आधारकार्ड के पते पर ग्रीनफील्ड पहुंची पुलिस ने पिता को जगाया व अस्पताल लेकर पहुंचे। बेटे को इस हालत में देख कर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन

अपनी कार छोड़ अमन के साथ गया था प्रखर

5 of 6
विलाप करते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
सिंगापुर जाने से पहले अमन अपने दोस्तों व रिश्तेदारों से मिलना चाहता था। उसने फोन कर ममेरे भाई प्रखर को बुलाया। प्रखर ने अपनी होंडा इमेज कार को ग्रीनफील्ड में खड़ी कर अमन के साथ होंडा सिटी कार में निकला था।   
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कार के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि फरीदाबाद हाईवे पर घूम रहे एक लावारिस पशु को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार कार लोहे की ग्रिल तोड़ते हुए सर्विस लेन पर चली गई। इस हादसे में जहां कार के परखच्चे उड़ गए, वहीं कार सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। मारे गए युवकों की पहचान ग्रीनफील्ड कालोनी में रहने वाले अमन अग्रवाल (23) और अशोका एंक्लेव में रहने वाले प्रखर अरोड़ा (27) के रूप में हुई है। दोनों युवक आपस में ममेरे-फुफेरे भाई थे। दोनों ही अपने-अपने घर के इकलौते चिराग थे। दिवाली की रात हुए इस हादसे के बाद दोनों परिवार में मातम छाया हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें