फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला एंकर मौत मामला: पिता ने बताई आखिरी बार मां से क्या हुई थी बात, जानकर दिल भर आएगा

Sat, 15 Dec 2018 08:02 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 8
radhika kaushik - फोटो : फेसबुक
नोएडा के अंतरिक्ष फॉरेस्ट सोसायटी की चौथी मंजिल से गिरकर एंकर राधिका कौशिक की मौत मामले में अभी बहुत कुछ साफ होना है। कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर बृहस्पतिवार रात को सोसाइटी के फ्लैट में क्या हुआ। वहां राधिका साथी एंकर राहुल अवस्थी के साथ थी। फ्लैट के अंदर चार शराब की बोतलें और बीयर के चार खाली केन थे। दोनों साथ थे तो आखिरकार आधी रात को क्या हुआ कि राधिका चौथी मंजिल से नीचे गिर गई या गिरा दी गई।
विज्ञापन

2 of 8
radhika kaushik - फोटो : facebook
पुलिस पूछताछ में राहुल ने बताया है कि राधिका ने अधिक शराब पी ली थी जिससे वह गिर गई। जबकि राधिका के पिता ब्रिजेश कौशिक का कहना है कि वह शराब नहीं पीती थी। उसकी हत्या की गई है। ब्रिजेश जयपुर के एक स्कूल में संगीत के शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि रात 11 बजे उनकी बात बेटी से हुई थी। उस वक्त वह बहुत खुश थी।
विज्ञापन

3 of 8
radhika kaushik - फोटो : फेसबुक
उन्होंने राधिका से कहा था कि सर्दी अधिक है समय से सो जाना, कल बात करेंगे, लेकिन वह अगला दिन नहीं आया। अगले दिन पिता उसके शव को लेने नोएडा आए। राधिका के फ्लैट में तीन कमरे हैं। एक कमरे में एक अन्य युवती रहती थी। जबकि दूसरे कमरे में राधिका रहती थी।

4 of 8
radhika kaushik - फोटो : अमर उजाला
आखिर क्या करने आया था राहुल
पुलिस अब यह जांच कर रही है कि राहुल आखिरकार राधिका के फ्लैट पर रात में क्यों गया था। राहुल का कहना है कि राधिका ने रात में कई बार फोन किया और घर बुलाया। साथ ही, शराब लेकर आने को कहा। वह काफी टेंशन में थी। यहां दोनों ने शराब पी। राधिका ने अधिक शराब पी ली थी। इस कारण उसने सुबह पांच बजे तक उसके फ्लैट में रुकने का फैसला किया। सुबह पांच बजे साथी युवती ऑफिस से वापस आ जाती, लेकिन तब तक कुछ और हो गया।
विज्ञापन

5 of 8
radhika kaushik - फोटो : अमर उजाला
बदलते बयान से गहरा रहा शक
एसएचओ गिरजा शंकर त्रिपाठी का कहना है कि राहुल ने कई बार बयान बदले हैं। इस कारण उस पर भी शक गहरा रहा है। सबसे पहले राहुल ने पुलिस को बताया कि घटना के वक्त वह बाथरूम में टंकी बंद करने गया था। बाद में उसने बताया कि राधिका को रेलिंग पर बैठा देखा था। इस तरह कुछ और बातों में विरोधाभास है।
विज्ञापन

6 of 8
radhika kaushik - फोटो : फेसबुक
राधिका की हत्या की गई: पिता
पिता ब्रिजेश कौशिक का कहना है कि उनकी बेटी की हत्या की गई। इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। इसमें राहुल के साथ कुछ और लोगों की भी भूमिका है। उसकी बेटी से ऑफिस के कुछ लोग ईर्ष्या करते थे।
विज्ञापन

7 of 8
radhika kaushik - फोटो : फेसबुक
काफी होनहार थी राधिका
पिता ने बताया कि बेटी काफी होनहार और प्रतिभावान थी। वह अच्छी कविताएं लिखती थी। किताबें भी लिख रही थी। करीब तीन साल पहले राधिका ने हैदराबाद स्थित एक न्यूज चैनल से अपने करियर की शुरुआत की थी। डेढ़ महीने पहले ही उसने नोएडा स्थित एक चैनल को ज्वाइन किया। घटना की रात भी दस बजे की न्यूज बुलेटिन कर घर लौटी थी।
विज्ञापन

8 of 8
radhika kaushik - फोटो : फेसबुक
इस घटना की जांच विभिन्न पहलुओं पर की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और साफ होगी। फिलहाल, परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
- डॉ. अजयपाल शर्मा, एसएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें