फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज तिहरा हत्याकांड: वीडियो में दिखी खौफनाक नृशंसता, महिलाओं ने भी बरसाए पत्थर, देखें तस्वीरें

Thu, 21 May 2020 09:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
triple murder in prayagraj - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के यमुनापार में कोरांव थाना क्षेत्र के निश्चिंतपुर गांव में बुधवार दोपहर चार बीघा जमीन के विवाद में तीन सगे भाइयों की लाठी-डंडे और पत्थरों से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। हमलावर पट्टीदारों ने दो महिलाओं को भी पीट कर मरणासन्न कर दिया। उन्हें प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड में 22 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया, इनमें चार महिलाएं शामिल हैं। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
 
विज्ञापन

2 of 5
triple murder in prayagraj - फोटो : अमर उजाला।
निश्चिंतपुर गांव में हुई तीन हत्याओं का वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें हमलावर तीनों को तब तक पीटते दिख रहे हैं, जब तक कि उनकी जान नहीं निकल गई। हमलावरों को पता था कि इंद्र बहादुर के परिवार के लोग बुधवार को खेत जोतने आएंगे। इसलिए उन्होंने पूरी तैयारी कर रखी थी। 
 
विज्ञापन

3 of 5
triple murder in prayagraj - फोटो : अमर उजाला।
शिवनारायण के परिवार के पुरुषों के साथ साथ महिलाएं ईट पत्थर और लाठी लेकर पेड़ों के पीछे छिपी थीं। हमला शुरू हुआ तो 15-20 की संख्या में पुरुष और महिलाएं उन पर टूट पड़ीं। वीडियो के मुताबिक तीनों भाई जैसे ही ट्रैक्टर लेकर खेत में पहुंचे, उनके ऊपर पथराव शुरू हो जाता है। 
 

4 of 5
Crime news - फोटो : अमर उजाला।
परिवार की महिलाएं सुनीता और रागिनी जब देखती हैं तो मदद की गुहार लगाती हैं। इसी दौरान हमलावर बेहद उग्र हो जाते हैं। लाठी-डंडों से इंद्र बहादुर और उसके दोनों भाइयों को पीटने लगते हैं। हमलावरों के पक्ष में आई महिलाएं भी उन पर पथराव करने लगती हैं। तीनों भाई पहले थोड़ा प्रतिरोध करते हैं, लेकिन 15-20 की संख्या के आगे वे बेबस हो जाते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
triple murder in prayagraj - फोटो : अमर उजाला
हमले में जमीन पर गिरने के बाद लाठियों की ऐसी बरसात होती है कि वे दोबारा उठ नहीं पाते। उनका यह हाल देखकर रागिनी और सुनीता उसे लिपटने लगी, लेकिन हमलावरों ने महिलाओं पर भी रहम नहीं किया। दोनों को लाठी-डंडे और ईट पत्थर से इतना पीटा कि वे बेहोश हो गईं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें