दिल्ली के त्रिलोकपुरी में रविवार को पुलिस ने धारा 144 के तहत सख्ती बरतने की कोशिश की। शाम तक हालात नियंत्रण में रहे। लेकिन रात में इलाके में अफवाह फैल गई कि गोली लगने से घायल ब्लॉक 28 निवासी छात्र की मौत हो गई है। इस खबर के फैलते ही इलाके में तनाव फैलने लगा। (सभी फोटोः अनिल कुमार/अमर उजाला)
विज्ञापन
दिल्ली दंगाः अफवाहों के बाजार में अटकी परिंदों की जान
2 of 7
इसी बीच सोमवार तड़के कबाड़ी की दुकान में आग लगा दी गई। इस घटना के बाद इलाके में पुलिस बल की संख्या बढ़ा दी गई। तनाव को देखते हुए सोमवार सुबह त्रिलोकपुरी के 11 ब्लॉक 3, 6, 15, 16, 19, 20, 26, 27, 28, 29 और 33 में ‘कर्फ्यू’ लगा दिया गया।
विज्ञापन
दिल्ली दंगाः अफवाहों के बाजार में अटकी परिंदों की जान
3 of 7
साथ ही आस-पास के इलाके में भी निगरानी बढ़ा दी गई। इन ब्लॉकों की ओर आने जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है। साथ ही लाउडस्पीकर के जरिये लोगों को मुख्य मार्ग पर आने की मना किया जा रहा है। इस बीच दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर (लॉ एंड आर्र्डर) दीपक मिश्रा ने सोमवार को त्रिलोकपुरी इलाके का दौरा किया। उन्होंने पूरे इलाके का जायजा लिया और दुकानदारों को दुकान बंद रखने की सख्त हिदायत दी।
दिल्ली दंगाः अफवाहों के बाजार में अटकी परिंदों की जान
4 of 7
27 ब्लॉक में चाय के दुकान चलाने वाले हजारीलाल ने बताया कि उनका पूरा परिवार पिछले तीन दिनों से घर में रखे चावल और दाल खा रहा है। तनाव होने की वजह से उन्हें सब्जियां नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन
दिल्ली दंगाः अफवाहों के बाजार में अटकी परिंदों की जान
5 of 7
शांति देवी ने बताया कि दो दिनों तक वह गली में स्थित दुकान से सामान खरीद रही थी। लेकिन पुलिस ने आज किसी भी दुकान को खोलने की अनुमति नहीं दी। जिसकी वजह से उन्हें सोमवार को दूध के लिए यहां आना पड़ा।
विज्ञापन
दिल्ली दंगाः अफवाहों के बाजार में अटकी परिंदों की जान
6 of 7
पुलिस अधिकारियों के आग्रह के बाद अमन कमेटी के सदस्य घर घर जाकर शांति बहाली की अपील कर रहे हैं। अमन कमेटी के सदस्य और आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष कविंद्र चावड़िया ने बताया कि वह घरों में जाकर शांति बहाली की अपील कर रहे हैं। वह लोगों को बता रहे हैं कि असामाजिक तत्व यहां के माहौल को बिगाड़ना चाहते हैं। वह अफवाहों पर ध्यान न दें।
दिल्ली दंगाः अफवाहों के बाजार में अटकी परिंदों की जान
7 of 7
त्रिलोकपुरी में हुए बवाल में अब तक 71 लोग जख्मी हुए हैं। जिसमें पांच को गोली लगी हैं। गोली से जख्मी लोगों के परिजनों ने पुलिस पर गोली चलाने का आरोप लगाया है, वहीं पुलिस इन आरोपों को पूरी तरह से नकार रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर पांच लोग किसकी गोली से जख्मी हुए। अधिकारियों के मुताबिक बवाल में 56 पुलिसकर्मियों समेत 15 अन्य लोग जख्मी हुए।