फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगेराम गर्ग को दी श्रद्धांजलि, ओम बिरला, बोले- समाज के शोषित वर्ग के लिए कर दिया जीवन समर्पित

Sun, 04 Aug 2019 09:05 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मांगेराम गर्ग को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
समाज के शोषित वर्ग के लिए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मांगेराम गर्ग ने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। जीवन भर वो समाज के काम आते रहे और निधन के उपरांत भी उन्होंने अपनी देह दान कर समाज के ही काम आए। 
विज्ञापन

2 of 5
मांगेराम गर्ग को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
ये कहना है लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का। रविवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व धर्मयात्रा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम गर्ग की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि वे जब युवा मोर्चा में थे तो उस वक्त मांगेराम गर्ग का सानिध्य उन्हें प्राप्त हुआ था। 
विज्ञापन

3 of 5
मांगेराम गर्ग को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
मांगेराम गर्ग के सरल जीवन से वे काफी प्रभावित हुए थे। मांगे राम गर्ग के नेतृत्व में वर्ष 1999 में भाजपा ने दिल्ली की सभी सातों सीटों पर विजय प्राप्त करके पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार को मजबूत स्थिति में पहुंचाया था। मांगेराम गर्ग लगातार पांच सालों तक वर्ष 1997 से 2002 तक प्रदेश के अध्यक्ष रहे। जबकि वर्ष 2003 से 2008 तक वे दिल्ली विधानसभा के सदस्य रहे।
 

4 of 5
मांगेराम गर्ग को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धाजंलि सभा में राज्यसभा सांसद विजय गोयल, सांसद मीनाक्षी लेखी, प्रवेश वर्मा, रमेश बिधूड़ी, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता इत्यादि मौजूद थे। बताया जा रहा है कि सभा में करीब 10 हजार भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए समाज के अन्य लोग भी पहुंचे थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मांगेराम गर्ग को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
सभा के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि मांगेराम गर्ग ने अपने जीवन काल में स्वंय की कमाई का सबकुछ कई संस्थाओं को देश एवं समाज हित में दान कर दिया। वहीं विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि मांगेराम गर्ग ने राजनीति को सेवा के सर्वश्रेष्ठ माध्यम के रूप में अपनाते हुए देश व समाज कल्याण के लिए अंतिम समय तक काम किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें