फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी डिग्री : तोमर की गिरफ्तारी से रिमांड तक की 12 तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 12
दिल्ली के कानून मंत्री जितेन्द्र तोमर को धोखाधड़ी और विभिन्न आपराधिक मामलों के तहत दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जिसको लेकर पूरे दिन गहमागहमी का माहौल बना रहा। 12 तस्वीरों में जानिए दिनभर का घटनाक्रम। (सभी फोटो: कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली)
विज्ञापन

फर्जी डिग्री : तोमर की गिरफ्तारी से रिमांड तक की 12 तस्वीरें

2 of 12
गिरफ्तारी के बाद जितेंद्र तोमर के साकेत कोर्ट पहुंचने से पहले ही आम आदमी पार्टी के समर्थक कई बसों में सवार होकर कोर्ट के बाहर जमा हो गए थे। भारी संख्या में मीडिया के लोगों का भी जमावड़ा लगा हुआ था। भीड़ को देखते हुए साकेत कोर्ट के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कोर्ट में पेशी से पहले तोमर का मेडिकल भी कराया गया।
विज्ञापन

फर्जी डिग्री : तोमर की गिरफ्तारी से रिमांड तक की 12 तस्वीरें

3 of 12
इस बीच दिल्ली विधानसभा स्पीकर रामनिवास गोयल ने कहा ‌है कि संविधान के अनुसार विधानसभा के किसी भी सदस्य की गिरफ्तारी से पहले इसकी सूचना उन्हें दी जानी चाहिए लेकिन, उन्हें इस गिरफ्तारी के बारे में 3.11 बजे मिले फैक्स से जानकारी मिली।

फर्जी डिग्री : तोमर की गिरफ्तारी से रिमांड तक की 12 तस्वीरें

4 of 12
दिल्ली के कानून मंत्री की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के विरोध में सीएम आवास के बाहर यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि केजरीवाल अपने पद से इस्तीफा दें।
विज्ञापन

फर्जी डिग्री : तोमर की गिरफ्तारी से रिमांड तक की 12 तस्वीरें

5 of 12
बता दें ‌कि मंगलवार सुबह तोमर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कानून मंत्री पर स्नातक और वकालत की फर्जी डिग्री बनवाने का आरोप है। मंगलवार को प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें गिरफ्तार कर पहले हौज खास पुलिस स्टेशन लाया गया फिर वसंत विहार थाने में उनसे पूछताछ की गई।
विज्ञापन

फर्जी डिग्री : तोमर की गिरफ्तारी से रिमांड तक की 12 तस्वीरें

6 of 12
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने ट्वीट कर सबसे पहले कानून मंत्री के गिरफ्तारी की सूचना दी थी। संजय ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस ने बिना किसी पूर्व सूचना और नोटिस के उन्हें गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

फर्जी डिग्री : तोमर की गिरफ्तारी से रिमांड तक की 12 तस्वीरें

7 of 12
सूत्रों की मानें तो दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों की सोमवार शाम को बैठक हुई थी जिसमें जितेंद्र सिंह तोमर पर लगे आरोपों से संबंधित मामले पर चर्चा के बाद उन्हें गैरजमानती वारंट जारी किया गया था। इसके बाद मंगलवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

फर्जी डिग्री : तोमर की गिरफ्तारी से रिमांड तक की 12 तस्वीरें

8 of 12
पुलिस का कहना था कि फर्जी डिग्री मामले में उनसे पूछताछ की गई लेकिन असहयोग के बाद उन्हें गिरफ्तार करने का फैसला लिया गया। बता दें कि दिल्ली बार काउंसिल ने जितेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ उनकी एलएलबी की फर्जी डिग्री से संबंधित मामला वसंत विहार थाने में दर्ज कराया था। यह मामला दिल्ली हाईकोर्ट के विचाराधीन है।

फर्जी डिग्री : तोमर की गिरफ्तारी से रिमांड तक की 12 तस्वीरें

9 of 12
दिल्ली के वसंत विहार थाने में तोमर से पूछताछ की गई क्योंकि दक्षिण जिला पुलिस की स्पेशल टीम यहीं बैठती है जो इस तरह के मामलों की छानबीन करती है। बता दें कि सुनंदा पुष्कर हत्या के मामले में सभी गवाहों से पूछताछ भी इसी थाने में की गई थी।

फर्जी डिग्री : तोमर की गिरफ्तारी से रिमांड तक की 12 तस्वीरें

10 of 12
सूत्रों की मानें तो गिरफ्तारी के बाद भी तोमर पुलिस का सहयोग करने की बजाय बयानबाजी कर रहे थे। यही कारण है कि पूछताछ के लिए उन्हें वसंत विहार थाने ले जाना पड़ा। पुलिस कमीश्नर ने इस बारे में बताया कि तोमर से पूछताछ की गई है और ‌अब उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। सूत्रों की मानें तो मंगलवार सुबह दिल्ली पुलिस के अधिकारी जितेंद्र सिंह तोमर के ऑफिस गए और कुछ कागजातों की जांच की।

फर्जी डिग्री : तोमर की गिरफ्तारी से रिमांड तक की 12 तस्वीरें

11 of 12
जांच के बाद अधिकारी ने तोमर को बताया कि उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। इसके बाद दिल्ली पुलिस के एसीपी ने उन्हें गिरफ्तार किया और हौज खास पुलिस थाने ले गई। तोमर पर आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। ये सभी धाराएं जालसाजी, धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र से जुड़ीं हुई हैं।
विज्ञापन

फर्जी डिग्री : तोमर की गिरफ्तारी से रिमांड तक की 12 तस्वीरें

12 of 12
वहीं कोर्ट के फैसले के बाद आप नेता कुमार विश्वास और आशुतोष ने कहा कि वो कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं। साथ ही हाइकोर्ट में इस मामले पर अपील करने की बात भी दोनो नेताओं ने स्वीकार की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें