वकीलों के समूह ने डीसीपी व पुलिसवालों को घेरकर उन पर टूट पड़े
- फोटो : एएनआई
साथ ही दो पुलिस कर्मियों का ऑडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक बता रहा है कि कैसे उसने मैडम को बचाने की कोशिश की और भीड़ ने उसके साथ मारपीट की। उसकी सर्विस पिस्टल भी छीनने की कोशिश की गई। एक महिला पुलिस कर्मी की पिस्टल भी घटना के दिन से गायब है। पुलिस दोनों मामलों की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। लापता नाइन एमएम पिस्टल के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शनिवार की घटना में 20 पुलिस वाले और कई वकील घायल हुए थे।