फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस हजारी विवादः जब वकील को पकड़कर अंदर ले गए थे पुलिसकर्मी तब एसीपी ने मांगी थी माफी

Thu, 07 Nov 2019 05:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
tis hazari court - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में दो नवंबर को दिल्ली पुलिस और वकीलों के बीच हुई हिंसक झड़प के मामले में एसआईटी ने अपनी जांच शुरू कर दी है। इसके तहत एसआईटी दर्जनों लोगों के बयान ले चुकी है और घटनास्थल व आसपास के कई सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाल रही है। इस दौरान जांच में एक ऐसा खुलासा हुआ है जो बताता है कि वाकई में दोनों पक्षों में विवाद की वजह क्या है और यह शुरू कैसे हुई.....
विज्ञापन

2 of 5
तीस हजारी कोर्ट में बवाल - फोटो : अमर उजाला
एसीपी ने हाथ जोड़कर मांगी थी माफी
अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वकील ने लॉकअप के सामने अपनी कार पार्क की। संतरी मना करने गया तो कहासुनी हो गई। सिपाही वापस आने लगा तो वकील ने उसे पीछे से लात मार दी थी।
विज्ञापन

3 of 5
tis hazari court - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिसकर्मी वकील को पकड़कर अंदर ले गए। जहां लॉकअप में एसीपी ने वकील से हाथ जोड़कर माफी मांगी थी और मामले को रफा-दफा करने को कहा था। बाहर फैली वकील की पिटाई की अफवाह ने मामले को तूल दे दिया।

4 of 5
tis hazari court - फोटो : अमर उजाला
जांच में यह बात भी आई सामने
एसआईटी की जांच में यह बात सामने आई है कि उत्तरी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त हरेंद्र कुमार से वकीलों की हाथापाई के दौरान तीसरी बटालियन के एक पुलिसकर्मी ने हवा में दो गोलियां चलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तीस हजारी कोर्ट में बवाल - फोटो : अमर उजाला
लॉकअप से हवा में बाहर की तरफ चलाई गई इन दो में से एक गोली इसके लोहे के एंगल से टकराई और फिर वकील विजय शर्मा के कंधे में जा लगी। एसआईटी को पता चला है कि हवा में फायरिंग के बाद ही आरोपियों ने एडीसीपी हरेंद्र कुमार को छोड़ा था। इसके बाद भीड़ तितर-बितर हो गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें