फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस हजारी: हाथ जोड़कर मिन्नतें करती रहीं डीसीपी, लेकिन वकील करते रहे अभद्रता

Fri, 08 Nov 2019 12:04 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
वकीलों के आगे हाथ जोड़ हिंसा खत्म करने की अपील करतीं डीसीपी मोनिका - फोटो : अमर उजाला
तीस हजारी कोर्ट में पुलिस और वकीलों के बीच शनिवार(दो नवंबर) को हुई हिंसक झड़प के दौरान उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज के साथ हुई बदसलूकी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इन वीडियो में डीसीपी मोनिका भारद्वाज दूर से आ रहे वकीलों के सामने हाथ जोड़ती दिख रही हैं लेकिन फिर....
विज्ञापन

2 of 6
वकीलों को समझाने का प्रयास करतीं डीसीपी - फोटो : एएनआई
न्यूज एजेंसी एएनआई ने 2 नवंबर के दिन का एक और वीडियो ट्वीट किया है जिसमें देखा जा सकता है कि तीस हजारी कोर्ट में जब बवाल बढ़ा तो डीसीपी नॉर्थ मोनिका भारद्वाज वहां पहुंची। वह अपने साथियों के साथ वकीलों के भीड़ की तरफ बढ़ती दिखाई देती हैं। इस बीच वह देखती हैं कि वकीलों का एक समूह उनकी तरफ आ रहा है तो वह अपनी जगह रुक जाती हैं और वहीं से वकीलों की तरफ हाथ जोड़कर हिंसा रोकने के लिए कहती हैं।

विज्ञापन

3 of 6
डीसीपी की बात सुनने से इनकार करते वकील - फोटो : एएनआई
वकील डीसीपी मोनिका की बात नहीं सुनते और देखते ही डीसीपी के पास पहुंच जाते हैं। फिर भी डीसीपी उन्हें बात करने के लिए और हिंसा न करने के लिए आग्रह करती दिखाई देती हैं लेकिन वकीलों का समूह उन पर टूट पड़ता है और उन्हें साथियों के साथ घेर लेता है। फिर उनके साथ बदसलूकी की जाती है।

4 of 6
डीसीपी व अन्य पुलिसवालों को वकीलों की भीड़ ने घेर लिया - फोटो : एएनआई
सूचना मिलने पर अन्य पुलिसवाले वहां पहुंचते हैं और कुछ वकीलों के साथ डीसीपी मोनिका को वहां से खींचकर बचा ले जाते हैं। इस हमले में एक एसएचओ व कई पुलिसकर्मी भी जख्मी हो जाते हैं। हालांकि हमलावर कौन हैं, इसकी अभी जांच जारी है। 
विज्ञापन

5 of 6
वकीलों के समूह ने डीसीपी व पुलिसवालों को घेरकर उन पर टूट पड़े - फोटो : एएनआई
साथ ही दो पुलिस कर्मियों का ऑडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक बता रहा है कि कैसे उसने मैडम को बचाने की कोशिश की और भीड़ ने उसके साथ मारपीट की। उसकी सर्विस पिस्टल भी छीनने की कोशिश की गई। एक महिला पुलिस कर्मी की पिस्टल भी घटना के दिन से गायब है। पुलिस दोनों मामलों की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। लापता नाइन एमएम पिस्टल के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शनिवार की घटना में 20 पुलिस वाले और कई वकील घायल हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डीसीपी को बचाकर लेजाते सिपाही - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। महिला अफसर के मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर, तीस हजारी के कुछ वीडियो में वकील मोनिका भारद्वाज से बदसलूकी करते दिख रहे हैं। उन्हें कुछ पुलिस वाले बचाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग उन्हें पकड़ने के लिए भाग रहे हैं। क्राइम ब्रांच की एसआईटी वहां मौजूद सभी पुलिस अफसरों के बयान दर्ज कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें