फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी चिन्मयानंद को कैसे छात्रा के वीडियो ने पहुंचाया जेल, यहां पढ़ें तारीखवार कब क्या हुआ ?

Fri, 20 Sep 2019 01:37 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
chinmayanand - फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद को एसआईटी और यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसआईटी की टीम स्वामी चिन्मयानन्द को सुबह ट्रामा सेंटर ले गई थी। ट्रामा सेंटर में स्वामी को दिखाने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला। शाहजहांपुर में एसएस लॉ कॉलेज में पढ़ाई करने वाली छात्रा के पिता ने पूर्व केंद्रीय मंत्री  स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ 27 अगस्त को एफआईआर दर्ज करवाई थी। कानून की पढ़ाई कर रही 23 साल की एक छात्रा अचानक गायब हो गई थी। इसके बाद चिन्मयानंद के खिलाफ अपहरण और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज कराया गया था। 


विज्ञापन

2 of 9
chinmayanand - फोटो : सोशल मीडिया
24 अगस्त: छात्रा ने फेसबुक पर वीडियो वायरल कर स्वामी चिन्मयानंद पर कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाया था। वीडियो वायरल करने के बाद छात्रा रहस्यमय तरीके से तालपता हो गई थी। जिसके बाद छात्रा के पिता ने स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। 
विज्ञापन

3 of 9
फाइल फोटो
24 अगस्त: शाम चार बजे छात्रा ने फेसबुक पर वीडियो वायरल किया। इसके बाद छात्रा ने अपने मां के मोबाइल पर 7352467048 से कॉल की थी। छात्रा के पिता ने बताया कि अपनी मां से बात करते समय उसकी आवाज से लग रहा था कि वह घबराई हुई है, लेकिन उसने यह नहीं बताया कि वह है कहां पर ? 

4 of 9
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
25 अगस्त: शाम 4:20 बजे छात्रा के पिता ने स्वामी चिन्मयानंद व अन्य पर बेटी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। 26 अगस्त को स्वामी चिन्मयानंद के वकील ओम सिंह ने खुलासा किया कि अज्ञात नंबर से पांच करोड़ की फिरौती मांगी, रिपोर्ट दर्ज कराई है। 26 अगस्त एसपी ने छात्रा की बरामदगी के लिए तीन टीमें गठित की। आरोपों की जांच कोतवाल को सौंपी गई।
विज्ञापन

5 of 9
स्वामी चिन्मयानंद - फोटो : अमर उजाला
27 अगस्त: एसपी ने रात 8:30 बजे खुलासा किया कि स्वामी चिन्मयानंद व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट  दर्ज की गई। स्वामी चिन्मयानंद पर गंभीर आरोप लगाने वाली शाहजहांपुर के एसएस लॉ कालेज की छात्रा को 30 अगस्त शुक्रवार को पुलिस ने राजस्थान के दौरा से बरामद कर लिया था। छात्रा को राजस्थान में उसके एक दोस्त के साथ बरामद किया गया था। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट ने लड़की को पेश करने के आदेश दिए। इस मामले में वीडियो वारयल हुआ। वीडियो में स्वामी चिन्मयानंद के होने का दावा किया। इसमें वह लड़की से मसाज करा रहे थे। 
विज्ञापन

6 of 9
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
12 सितंबर: (एसआईटी) ने गुरुवार देर रात तक स्वामी चिन्मयानंद से करीब सात घंटे तक पूछताछ की। स्वामी का बेडरूम भी सील कर दिया गया। चिन्मयानंद के बिना अनुमति आश्रम से बाहर निकलने पर भी रोक लगा दी गई है। साथ ही जांच पूरी होने तक उनके शाहजहांपुर से बाहर जाने पर भी रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

7 of 9
फाइल फोटो
16 सितंबर: को छात्रा को कोर्ट लाया गया। इस दौरान सुरक्षा काफी कड़ी रही। छात्रा सुबह 10 बजे जेएम प्रथम कोर्ट में पहुंची और बयान दर्ज कराने के बाद दोपहर 2:42 बजे कोर्ट से निकली। करीब पौने पांच घंटे तक कोर्ट की कार्यवाही चली, जिसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच छात्रा को घर भेज दिया गया।
 

8 of 9
फाइल फोटो
16 सितंबर: धारा 164 से तहत छात्रा के कलमबंद बयान दर्ज किए जाने के बाद देर शाम स्वामी चिन्मयानंद की हालत अचानक बिगड़ गई थी। रात करीब आठ बजे मेडिकल कॉलेज और प्राइवेट डॉक्टरों की टीम आश्रम में उनके आवास दिव्य धाम पहुंची और उपचार किया था।
विज्ञापन

9 of 9
पीड़ित छात्रा - फोटो : अमर उजाला
18 सितंबर: चिन्मयानंद के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज न होने से नाराज छात्रा अपने पिता व भाई के साथ इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंची। यहां
छात्रा का कहना है कि स्वामी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर लेगी। एसआईटी भी उसे इस मामले में कुछ नहीं बता रही है। इसलिए वह और भी व्यथित है, इस बात की जानकारी छात्रा के पिता ने दी है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें