फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..ताकि न मचे इस बार भगदड़: नई दिल्ली स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, लगी लंबी कतार; इस गेट से जाएंगे महाकुंभ

Sun, 23 Feb 2025 09:18 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रेलवे स्टेशन के बाहर यात्रियों की सुविधा के लिए बने प्रतीक्षालय में दिन-प्रतिदिन सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। जिससे यात्रियों को बेहतर अनुभव हो सके।
विज्ञापन
1 of 4
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन - फोटो : ANI
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बीते दिनों हुए भयावह हादसे के बाद रेलवे प्रशासन ने सबक लिया है। रविवार को अमर उजाला ने रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के इंतजामों की पड़ताल की। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद दिखी। रेलवे प्रशासन ने स्टेशन परिसर के चारों ओर बेरिकेड्स लगाकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए थे। साथ ही सुरक्षाबलों की टुकड़ी भी मुस्तैद दिखी। भीड़ को नियंत्रण करने के लिए प्रशासन ने यात्रियों को कतार में खड़ा किया हुआ था, ताकि दोबारा ऐसा कोई हादसा न घटित हो जाए।
विज्ञापन

2 of 4
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन - फोटो : ANI
सुरक्षाकर्मियों की ओर से फुटओवर ब्रिज पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही थी। लोगों को एक जगह या फुटओवर ब्रिज पर खड़े होने से रोका जा रहा था। यात्री की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने शाम चार टिकट की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया हुआ है, ताकि अनावश्यक भीड़ को रोका जा सके। दूसरी और लंबी कतार होने के चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसमें सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं को हुई। कुछ यात्री अव्यवस्था की शिकायत करते भी नजर आए। लेकिन प्रशासन हालात पर काबू पाया हुआ था।
विज्ञापन

3 of 4
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन - फोटो : ANI
प्रतीक्षालय में यात्रियों की सुविधा का विस्तार
रेलवे स्टेशन के बाहर यात्रियों की सुविधा के लिए बने प्रतीक्षालय में दिन-प्रतिदिन सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। जिससे यात्रियों को बेहतर अनुभव हो सके। ऐसे में हाल में टिकट काउंटर और कियोस्क की संख्या बढ़ाई गई है, जिससे यात्रियों को लंबी कतारों में खड़े होने की परेशानी नहीं हुई। इसके अलावा, यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन के समय और प्लेटफार्म नंबरों के बारे में जानकारी देने के लिए बोर्ड भी लगाए गए हैं। महाकुंभ जाने वाले यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है और उन्हें गेट नंबर 12 से प्रवेश दिया जा रहा था, ताकि प्लेटफॉर्म नंबर 16 पर अधिक भीड़ न हो।
विज्ञापन

4 of 4
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की नाक के नीचे हो रही टिकट की कालाबाजारी
चाक-चौबंद सुरक्षा इंतजामों के बीच स्टेशन के टिकट काउंटर के पास कुछ लोग टिकट की कालाबाजारी कालाबाजारी करते नजर आए। यात्रियों की शिकायत रही कि कांउटर पर कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है, जबकि बगल में कुछ लोग अतिरिक्त पैसों की मांग करते हुए सीट दिलाने का वायदा कर रहे हैं। एक हजार के टिकट की बोली चार हजार तक में लग रही है। इस बारे में एक अधिकारी ने बताया कि रेलवे की जांच टीम तैनात है। स्टेशन पर जांच भी की जा रही है। जो लोग इस तरह की शरारत करते मिल रहे हैं, उन पर कार्रवाई भी हो रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें