फ्लावर शो में एक से बढ़कर एक प्रकृति प्रेमियों के स्टॉल लगे हुए हैं। जिसमें बोनसाई स्पेशलिस्ट, नर्सरी संचालक, पौधों की विकसित वैरायटियों पर काम करने वाले लोग भी शामिल हैं।
नोएडा सेक्टर-33 ए शिवालिक पार्क में चल रहे बसंत महोत्सव के अंतर्गत फ्लावर शो में एक से बढ़कर एक फूलों की वैरायटी देखने को मिल रही है। इसमें बड़ी संख्या में नोएडियंस के साथ ही एनसीआर के अन्य शहरों से लोग देखने पहुंच रहे हैं। 100 प्रजातियों के पुष्पों से पूरा शिवालिक पार्क महक रहा है।
विज्ञापन
2 of 11
फ्लावर शो
- फोटो : लाल सिंह (अमर उजाला)
फ्लावर शो में इस बार की थीम "डिमोर फोटिका" है। यहां 100 प्रजातियों के पुष्पों को रखा गया है, जिसके लिए करीब ढाई लाख गमले लगाए गए हैं। 10 से ज्यादा स्टेट के राजकीय पुष्प को भी इसमें शामिल किया गया है।
विज्ञापन
3 of 11
फ्लावर शो
- फोटो : लाल सिंह (अमर उजाला)
फ्लावर शो में बनारस के काशी विश्वनाथ मंदिर से लेकर महाकुंभ की झलक देखने को मिल रही है। यहां स्पॉट गार्डन के अलावा रॉक गार्डन की तर्ज पर लोहे के कबाड़ से बनाए गए जंगली जानवरों को रखा गया है। इसके अलावा कुंभ कलश, आम और चाय केतली को रखा गया है। बसंत महोत्सव में प्रवेश करने के लिए फूलों का भव्य गेट बनाया गया है।
4 of 11
फ्लावर शो
- फोटो : लाल सिंह (अमर उजाला)
वहीं, शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम, लेजर शो और कवि सम्मेलन होगा। इसमें 40 से ज्यादा स्टॉल लगाए गए हैं। जिसमें कई पुष्प नैनीताल और भीमताल से लाए गए हैं। बीज, खाद, नर्सरी, खेती के औजार, उद्यान का सजावटी सामान लोगों में खासा पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 11
फ्लावर शो
- फोटो : लाल सिंह (अमर उजाला)
फ्लावर शो में एक से बढ़कर एक प्रकृति प्रेमियों के स्टॉल लगे हुए हैं। जिसमें बोनसाई स्पेशलिस्ट, नर्सरी संचालक, पौधों की विकसित वैरायटियों पर काम करने वाले लोग भी शामिल हैं। साथ ही यहां पर कृषि यंत्रो की भी बड़ी श्रृंखला, गमलों में उगने वाले पौधों, बीज और सजावटी पौधे देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
6 of 11
फ्लावर शो
- फोटो : लाल सिंह (अमर उजाला)
फूलों से बने काशी विश्वनाथ मंदिर, महाकुंभ कलश, केतली, शंख और शिमला मिर्च से बना हट लोगों को आकर्षित कर रहा है। वहीं, यहां पर लगाए गए स्टॉल से लोग पौधों की खरीदारी भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 11
काशी विश्वनाथ मंदिर
- फोटो : लाल सिंह (अमर उजाला)
फ्लावर शो में ये है खास
1. 35 फीट ऊंचा काशी विश्वनाथ मंदिर।
8 of 11
फ्लावर शो
- फोटो : लाल सिंह (अमर उजाला)
2. त्रिवेणी संगम की थीम पर महाकुंभ थीम पर 8 फीट का अमृत कलश।
3. उद्घाटन के दिन बैगपाइपर बैंड का प्रस्तुतीकरण हुआ।
9 of 11
फ्लावर शो
- फोटो : लाल सिंह (अमर उजाला)
3. 8 फीट का चक्र और शंख का निर्माण फूलों से किया गया है।
4. 10 फीट चौड़ा और 12 फीट ऊंचा पुष्प द्वार बनाया गया है।
10 of 11
फ्लावर शो
- फोटो : लाल सिंह (अमर उजाला)
5.10 फीट चौड़ा और 8 फीट ऊंचा कैप्सीकम हट बनाया गया है।
6. 10 फीट के कप और केतली का निर्माण हुआ है।